सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) सागर के जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी के नेतृत्व में डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के कुलपति महोदय को सतपुड़ा कॉलेज, छिंदवाड़ा में परीक्षा के दौरान ChatGPT AI के माध्यम से कथित नकल प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि यदि परीक्षा में आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर नकल की गई है तो यह केवल परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न नहीं है, बल्कि ईमानदारी से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के साथ भी अन्याय है। ऐसे मामलों में समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।
साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार किए जाएं और किसी भी निर्दोष छात्र के हितों को प्रभावित न होने दिया जाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी ने कहा कि “NSUI हमेशा छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए संघर्ष करती रही है। यदि किसी भी स्तर पर परीक्षा की निष्पक्षता से समझौता हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है। छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।