Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम

    July 31, 2026

    सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश — युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण किया

    July 31, 2026

    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तिसाला बड़ी पूजा एवं रथ यात्रा में पहुंचकर माता का लिया आशीर्वाद

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम
    • सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश — युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण किया
    • महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तिसाला बड़ी पूजा एवं रथ यात्रा में पहुंचकर माता का लिया आशीर्वाद
    • मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद राजपूत धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
    • नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित हुआ दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स व्यावहारिक प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता हुई और अधिक सशक्त
    • खुरई में नेचुरल सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रेक निर्माण के लिए 4.18 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति जारी
    • निगमायुक्त ने गोपालगंज क्षेत्र में डेयरियों का संचालन करते हुए पाए जाने पर नाराजगी जताई, दो डेयरी संचालकों पर जुर्माना
    • खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21.20 लाख रुपये के चार ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद राजपूत धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
    ताजा ख़बरें

    मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद राजपूत धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

    admin By adminJuly 31, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ सुरखी स्थित सांवरे सरकार गौशाला पहुंचे। जहां प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज का आशीर्वाद लिया। मंत्री श्री राजपूत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के साथ गौशाला सहित मंदिर परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सांवरे सरकार के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

    इसके पश्चात मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्र की प्राचीन आस्था के केंद्र बंजारी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए। इस अवसर पर उन्होंने नव मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण को धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मंदिर प्रबंधन समिति एवं श्रद्धालुओं को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा गौशाला एवं मंदिर निर्माण के विकास एवं विस्तार में अनेकों कार्य किये । जिसमें मुख्‍य मार्ग से गौशाला तक पहुंचने के लिए पक्का रोड निर्माण कार्य एवं मंदिर में आस्‍था से जुडे अनेक कार्य किये। जिससे आश्रम, मंदिर परिसर के निर्माण एवं सौदर्यकरण का भव्‍य स्‍वरूप आज साकार होता नजर आ रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के सभी धार्मिक स्‍थलों एवं आस्‍था के केन्‍द्रों का लगातार सौंदर्यकरण एवं विस्‍तार हो रहा है। और हम सब इसे निरंतर जारी रखेंगे। मंत्री श्री राजपूत ने आश्रम एवं गौशाला की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पंडित विपिन बिहारी महाराज द्वारा गौ सेवा, धर्म और समाजहित में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज में संस्कार, आस्था और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा मंदिर और गौशालाएं केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी, मैं और मेरा परिवार सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परम्पराओं और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्जीवन तथा भारत की गौरवशाली परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम तथा महाकाल लोक जैसे भव्य विकास कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी गौ संरक्षण, गौशालाओं के विकास, मंदिरों के संरक्षण, तीर्थस्थलों के उन्नयन तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म, सेवा और संस्कृति का संरक्षण ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। गौशालाएं एवं मंदिर सेवा, श्रद्धा, संस्कार और सामाजिक समरसता के केंद्र हैं। इनका विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। इस अवसर पर अनेक धर्मदाताओं सौंदर्यीकरण के लिए दान किया।
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा गौशाला एवं मंदिर निर्माण विस्तार कार्य में निरंतर सहयोग करने को लेकर मंदिर कमेटी एवं पं. विपिन बिहारी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि एक समय था कि मुख्‍य मार्ग से मंदिर परिसर तक आने में लोगों को भारी समस्‍या होती थी जिसको देखते हुए मंत्री राजपूत ने मुख्‍य मार्ग से मंदिर परिसर तक पक्‍का रोड निर्माण करा दिया साथ ही मंदिर परिसर में प्रकाश के लिए हाई माक्स लाईट सहित अन्‍य निर्माण कार्य कराये हैं। मंदिर कमेटी एवं पं विपिन बिहारी ने मंत्री राजपूत का आभार व्‍यक्‍त किया।
    इस अवसर पर सरमन सिंह, अरूण गौतम, कमलेश पांडेय, सुमन यादव खरी, विजय सिंह, सतेन्‍द्र सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी मंदिर कमेटी के सदस्‍य एवं स्‍थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश — युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण किया

    July 31, 2026

    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तिसाला बड़ी पूजा एवं रथ यात्रा में पहुंचकर माता का लिया आशीर्वाद

    July 31, 2026

    नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित हुआ दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स व्यावहारिक प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता हुई और अधिक सशक्त

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024506

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    खेल

    भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम

    By adminJuly 31, 20261

    इंदौर। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित ऑल राउंडर सारांश जैन शुक्रवार…

    सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश — युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण किया

    July 31, 2026

    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तिसाला बड़ी पूजा एवं रथ यात्रा में पहुंचकर माता का लिया आशीर्वाद

    July 31, 2026

    मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद राजपूत धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम

    July 31, 2026

    सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश — युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण किया

    July 31, 2026

    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तिसाला बड़ी पूजा एवं रथ यात्रा में पहुंचकर माता का लिया आशीर्वाद

    July 31, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024506

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.