सागर । जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान का उद्देश्य समाज से मिलने वाले सम्मान को जनसेवा में परिवर्तित करना है। इसी भावना के तहत शासकीय हाई स्कूल, उजनेट में आयोजित कार्यक्रम में 265 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री तथा 28 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया। वहीं बूधोन धनौरा मंडल स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में 150 जरूरतमंद परिवारों को कंबल एवं 15 परिवारों को पंखों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समाज से प्राप्त सम्मान का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।

श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने माला और गुलदस्ते स्वीकार करने के स्थान पर लोगों से बच्चों एवं जरूरतमंदों के उपयोग की सामग्री भेंट करने का आग्रह किया है। विभिन्न कार्यक्रमों में प्राप्त ड्रेस, स्कूल बैग, कॉपी, पेन, टिफिन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री अब विद्यार्थियों के बीच वितरित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके। साइकिल वितरण से विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित इस योजना से विद्यार्थियों की नियमित विद्यालय उपस्थिति बढ़ेगी तथा उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए लगातार कार्य किए गए हैं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विस्तार के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को ड्रेस की राशि सहित अन्य सुविधाएं भी शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके। विद्यार्थी पूरी लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करें तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में खुमान सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, सरपंच श्रीमती सुशीला प्रजापति, उपसरपंच श्रीमती शशि यादव, वीर सिंह, रामावतार यादव, गजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवी सिंह, अभय कुमार जैन, मनीष कुमार जैन, शैंकी जैन, भगवान साहू, पंकज चढ़ार, चंद्रभान विश्वकर्मा, अभय जैन, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।