Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खातेगांव थाना प्रभारी की शराब माफिया द्वारा हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    November 3, 2026

    समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे, सामाजिक एकता की मजबूत कड़ी बनें कार्यकर्ता : श्याम तिवारी समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी प्राथमिकता : मधुकर जाटव

    November 3, 2026

    कलेक्टर ने किया तिली चौराहा ऑडिटोरियम, कनेरादेव आवासीय कॉलोनी, शहर के प्रमुख चौराहों एवं छोटी झील घाट का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खातेगांव थाना प्रभारी की शराब माफिया द्वारा हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की
    • समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे, सामाजिक एकता की मजबूत कड़ी बनें कार्यकर्ता : श्याम तिवारी समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी प्राथमिकता : मधुकर जाटव
    • कलेक्टर ने किया तिली चौराहा ऑडिटोरियम, कनेरादेव आवासीय कॉलोनी, शहर के प्रमुख चौराहों एवं छोटी झील घाट का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    • सड़क दुर्घटना के बाद का गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण; सूझबूझ और प्राथमिक चिकित्सा से किसी की जान बचाई जा सकती है— डॉ. सौरभ जैन सड़क सुरक्षा व प्राथमिक चिकित्सा: कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं को सिखाए जीवन-रक्षक गुर
    • चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अपने इतिहास का जवाब दे – भूपेन्द्र सिंह
    • निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों को क्रेन से हटवाया
    • शरद पूर्णिमा_ आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई
    • रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के अनुभव आज भी उपयोगी हैं – भूपेन्द्र सिंह रिटायर्ड राजपत्रित पुलिस संघ द्वारा वर्कशॉप आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम
    खेल

    भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम

    admin By adminJuly 31, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित ऑल राउंडर सारांश जैन शुक्रवार को मीडिया से रूबरु हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीलंका के विरुद्ध खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हें अंतिम 11 खिलाड़ियों में मौका मिलेगा और वह अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पिता को दिया। सारांश जैन के पिता सुबोध कुमार जैन मुंह के कैंसर से जब जूझ रहे थे उस समय सारांश एमपीसीए के टूर में ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। उस समय परिवार ने उन्हें नहीं बताया कि पिता के कैंसर का ऑपरेशन चल रहा है। सारांश जब इंदौर लोटे तो वह इस बात से बहुत नाराज़ हुए। सारांश ने बताया की उनके पिता ने कहा की वह जितना अच्छा क्रिकेट खेलेगा वह उतनी जल्दी ठीक हो जाएँगे। सारांश ने इसीलिए अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने बताया कि पिता के साथ साथ नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया ने उन्हें गेंदबाजी के गुर सिखाए हैं। प्रसिद्ध गेंदबाज़ रविचन्द्रन अश्वीन और हरभजन सिंह उनके आदर्श खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने बताया कि हाल ही में हरभजन सिंह ने उन्हें मंत्र दिया है कि कुछ पाने के लिए खोना नहीं कुछ करना पड़ता है। इसी बात को उन्होंने अपने जीवन में ढल कर मेहनत को दोगुना कर दिया है।
    बातचीत में सारांश ने अपने 26 वर्षों के संघर्ष, परिवार के सहयोग, पिता के सपने और टीम इंडिया तक पहुंचने के सफर को साझा किया। सारांश ने कहा कि भारतीय जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था और अब उनका लक्ष्य मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर इंदौर और देश का नाम रोशन करना है। भारतीय टेस्ट टीम में चयन की खुशी सारांश जैन के चेहरे पर साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि जिस दिन टीम का ऐलान हुआ उस दिन वे इंदौर के गुमास्ता नगर नाकोड़ा जैन मंदिर एवं रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर से लौटकर जैसे ही गाड़ी में बैठे सोशल मीडिया पर अपने चयन की खबर देखी। शुरुआत में उन्हें भरोसा नहीं हुआ, लेकिन लगातार आने वाले फोन कॉल और बधाई संदेशों ने इस ऐतिहासिक पल को सच साबित कर दिया। सारांश ने कहा कि यह पल उनके और पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक था। उन्होंने कहा कि इंदौर हमेशा से खेल प्रतिभाओं की धरती रहा है और अब उनकी कोशिश होगी कि भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम दुनिया भर में और ऊंचा करें।
    सारांश ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि टीम इंडिया तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं था। कई बार परिस्थितियां ऐसी बनीं कि क्रिकेट छोड़ने का भी मन हुआ, लेकिन परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने पिता सुबोध जैन के सपने को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। पूर्व रणजी क्रिकेटर रहे उनके पिता हमेशा चाहते थे कि बेटा एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करे। चयन के बाद पिता का भावुक संदेश उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। सारांश ने अपने बड़े भाई, पूरे परिवार और मध्यप्रदेश टीम के कोच चंद्रकांत पंडित का भी आभार जताते हुए कहा कि अब उनकी पूरी तैयारी भारतीय टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की है। भारतीय टीम सम्भवतः 3 अगस्त को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी।सारांश ने उम्मीद जताई की उन्हें अंतिम ग्यारह में अवसर मिलेगा।
    कार्यक्रम में सारांश के पिता सुबोध जैन, माता संगीता जैन, पत्नी हर्षित जैन और भाई सौरभ जैन भी मौजूद थे। सारांश का स्वागत डॉ. सुशील पगारे,कमल कस्तूरी, पंकज क्षीरसागर, सुनील जैन, सोनाली यादव एवं संजय मेहता ने किया। स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खरीवाल ने सारांश जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सागर में वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगी नई उड़ान: लाखा बंजारा झील पर अत्याधुनिक बोट क्लब तैयार, जल्द होगा लोकार्पण पर्यटन और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    June 7, 2026

    जो खेलता है, वही खिलता है – अविराज सिंह यंग स्टार बांदरी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

    February 14, 2026

    मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल : रियल स्टार जैसीनगर बना चैंपियन केबीनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने पुरुस्कार वितरित किये

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024529

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025313

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024275
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    खातेगांव थाना प्रभारी की शराब माफिया द्वारा हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    By adminNovember 3, 20269

    सागर। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर की…

    समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे, सामाजिक एकता की मजबूत कड़ी बनें कार्यकर्ता : श्याम तिवारी समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी प्राथमिकता : मधुकर जाटव

    November 3, 2026

    कलेक्टर ने किया तिली चौराहा ऑडिटोरियम, कनेरादेव आवासीय कॉलोनी, शहर के प्रमुख चौराहों एवं छोटी झील घाट का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    November 3, 2026

    सड़क दुर्घटना के बाद का गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण; सूझबूझ और प्राथमिक चिकित्सा से किसी की जान बचाई जा सकती है— डॉ. सौरभ जैन सड़क सुरक्षा व प्राथमिक चिकित्सा: कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं को सिखाए जीवन-रक्षक गुर

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खातेगांव थाना प्रभारी की शराब माफिया द्वारा हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    November 3, 2026

    समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे, सामाजिक एकता की मजबूत कड़ी बनें कार्यकर्ता : श्याम तिवारी समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी प्राथमिकता : मधुकर जाटव

    November 3, 2026

    कलेक्टर ने किया तिली चौराहा ऑडिटोरियम, कनेरादेव आवासीय कॉलोनी, शहर के प्रमुख चौराहों एवं छोटी झील घाट का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    November 3, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024529

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025313
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.