सागर। सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के अनुभव का लाभ वर्तमान पुलिस अधिकारियों और नशे के विरुद्ध अभियान जैसे अनेक सामाजिक सेवा प्रकल्पों में लिया जा सकता है। इसके लिए एक व्यवस्थित मेकेनिज्म की आवश्यकता है। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से चर्चा करूंगा। यह उद्गार विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इंटीग्रेटेड सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ की वर्कशॉप को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों में से अनेक ने पुलिस बल में अपने सेवाकाल में पदोन्नत होते हुए विभिन्न स्तर पर अनुभव अर्जित किए होते हैं। नवागत अधिकारियों को रिटायर्ड अधिकारियों के अनुभवों का लाभ उनकी कार्यप्रणाली को दक्ष बनाएगा तथा समाज हित में उनकी रचनात्मक भूमिका को रेखांकित करेगा। सेवानिवृत्ति के पश्चात अधिकारी जिस जिले में भी यह रहे हैं वहां आवश्यकता अनुसार माह में एक या अधिक बार वर्तमान पुलिस अधिकारियों से मेलजोल कर अनुभवों को साझा कर सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि समाज में नशा एक बड़ी चुनौती के रूप में हम सब के सामने है। इसकी प्रभावी रोक थाम के लिए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के अनुभव और जानकारियां महत्वपूर्ण होसकती हैं। ऐसे अन्य सामाजिक प्रकल्प हैं जहां सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की रचनात्मक भूमिका हो सकती है। श्री सिंह ने कहा कि सेवा नियमों के आधार पर सेवानिवृत्त हो कर पुलिस अधिकारियों की भूमिका बदल सकती है लेकिन सक्रियता बनाए रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मैं अपने द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों में मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर आपको आमंत्रित करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप सभी ने महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड के क्षेत्र में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को एकजुट और सक्रिय रहने के लिए इस संघ का शुभारंभ किया है जिसके लिए आप सभी बधाई व अभिनंदन के पात्र हैं। आपके इस मेलजोल और सक्रियता से समाज और प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण सुझाव निकल कर आ सकते हैं। प्रदेश का गृहमंत्री रहते हुए आपमें से से ज्यादातर अधिकारियों के कामों और उपलब्धियों से मैं अवगत हूं। आप सभी ने समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ के अध्यक्ष डीआईजी एमएस वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी रहे हैं। आपने समाज को सेवा, त्याग और प्रेम दिया है। यदि समाज में हमारी कोई रचनात्मक भूमिका हो सकती है तो हम सभी तैयार हैं। हमारे संघ के 100 से अधिक सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। हम सभी का जीवन एकाकी, उपेक्षित और रिक्तता के बजाए सक्रिय और आनंदपूर्ण होना चाहिए।
कार्यक्रम का आभार सेवानिवृत्त डीएसपी वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने व्यक्त किया,संचालन रिटा. डीएसपी राकेश पांडे ने किया। कार्यक्रम के मंच पर पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, आई मिथलेश शुक्ला, डीआईजी एमएस वर्मा, डीआईजी तिलक सिंह, एडी.एसपी तिलक सिंह, एडी.एसपी राजेश तिवारी, एसपी गोपाल खन्डेल, एडी.एसपी सुरेन्द्र सिंह, एडी.एसपी मनोज वर्मा तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित हुए।