सागर। शिवाजी वार्ड स्थित वैशाली नगर कॉलोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

विधायक श्री जैन ने रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित वार्ड पार्षद एवं इंजीनियर को स्थल निरीक्षण कर सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विधायक श्री जैन ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, आवागमन एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क निर्माण की संभावनाओं का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय खरे, सुरेंद्र राजपूत, बीडी पाठक, सुबोध श्रीवास्तव, राकेश रैकवार, राजीव एलेक्जेंडर, बद्री विशाल तिवारी, क. विश्वकर्मा, योगेश गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, एनके शर्मा, श्री सुनील गुप्ता, श्री हेमंत कोरी एवं श्री पीडी गौतम सहित वैशाली नगर कॉलोनी के निवासी उपस्थित रहे।