Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर ने बुलाई जिला स्वास्थ्य समिति की विशेष बैठक; जिला अस्पताल, बीएमसी और स्वास्थ्य अमले की संयुक्त समीक्षा हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की बर्थ मैपिंग और शतप्रतिशत बीपी-एचबी जांच अनिवार्य

    August 3, 2026

    प्रोफेसरों ने सीखीं रिसर्च की बारीकियां: बीएमसी में शोध कौशल संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    August 3, 2026

    विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, छात्र-छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को साड़ियां तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल, छाते व चटाइयों का वितरण

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर ने बुलाई जिला स्वास्थ्य समिति की विशेष बैठक; जिला अस्पताल, बीएमसी और स्वास्थ्य अमले की संयुक्त समीक्षा हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की बर्थ मैपिंग और शतप्रतिशत बीपी-एचबी जांच अनिवार्य
    • प्रोफेसरों ने सीखीं रिसर्च की बारीकियां: बीएमसी में शोध कौशल संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
    • विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, छात्र-छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को साड़ियां तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल, छाते व चटाइयों का वितरण
    • हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल
    • तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
    • हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे
    • मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत
    • पुरानी यादों को संस्मरणात्मक उपन्यास के रूप में सहेजा : प्रो. आचार्य साहित्य किसी भी समाज का आइना : श्री तिवारी प्रो. आचार्य के उपन्यास शनीचरी मोहल्ला का हुआ विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, छात्र-छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को साड़ियां तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल, छाते व चटाइयों का वितरण
    ताजा ख़बरें

    विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, छात्र-छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को साड़ियां तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल, छाते व चटाइयों का वितरण

    admin By adminAugust 3, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा है कि समाज का वास्तविक सम्मान वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उपयोगी सिद्ध हो। इसी सोच के साथ पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ की गई ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ पहल के अंतर्गत प्राप्त होने वाली उपयोगी सामग्री लगातार विद्यार्थियों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही है।

    इसी क्रम में ग्राम अटाकार्नेलगढ़ के किला परिसर स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में 205 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, 28 छात्र-छात्राओं को साइकिल, 160 महिलाओं को साड़ियां, 150 जरूरतमंद परिवारों को कंबल, 90 लोगों को छाते, 20 परिवारों को चटाइयां तथा हनुमान मंदिर के लिए एक रामायण और 36 सुंदरकांड की पुस्तकें वितरित की गईं।
    श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में माला और गुलदस्ते स्वीकार करने के स्थान पर ऐसी उपयोगी सामग्री भेंट करने का आग्रह किया है, जो समाज के काम आ सके। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्राप्त स्कूल बैग, कॉपी, पुस्तकें, पेन, टिफिन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि समाज का सम्मान सीधे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई सुगम होगी और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाकर मन लगाकर अध्ययन करें, अपने माता-पिता, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें तथा भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएं।
    श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल, सार्वजनिक अधोसंरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक कार्य किए गए हैं। गांव-गांव में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सड़क निर्माण तथा अन्य जनहितकारी सुविधाओं का विस्तार इसी सोच का परिणाम है कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी निरंतर मिल रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से चल रही ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अभियान है। इस अभियान के माध्यम से समाज के सहयोग को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर सम्मान को सार्थक बनाया जा रहा है।
    कार्यक्रम में गोविंद सिंह नेगुवा, सिरनाम सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर, आशीष पटेरिया, गोलू राय, हनमत सिंह, वीर सिंह यादव, जाहर सिंह अहिरवार, हाकम सिंह राजपूत, हीरू राजपूत, राकेश तिवारी, शीतल सिंह, रामू कौशिक एवं मयंक यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026

    मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत

    August 2, 2026

    पुरानी यादों को संस्मरणात्मक उपन्यास के रूप में सहेजा : प्रो. आचार्य साहित्य किसी भी समाज का आइना : श्री तिवारी प्रो. आचार्य के उपन्यास शनीचरी मोहल्ला का हुआ विमोचन

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024509

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    स्वास्थ्य

    कलेक्टर ने बुलाई जिला स्वास्थ्य समिति की विशेष बैठक; जिला अस्पताल, बीएमसी और स्वास्थ्य अमले की संयुक्त समीक्षा हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की बर्थ मैपिंग और शतप्रतिशत बीपी-एचबी जांच अनिवार्य

    By adminAugust 3, 202617

    सागर । जिले में मातृ मृत्यु दर (MMR) तथा शिशु मृत्यु दर (IMR) को न्यूनतम…

    प्रोफेसरों ने सीखीं रिसर्च की बारीकियां: बीएमसी में शोध कौशल संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    August 3, 2026

    विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, छात्र-छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को साड़ियां तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल, छाते व चटाइयों का वितरण

    August 3, 2026

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कलेक्टर ने बुलाई जिला स्वास्थ्य समिति की विशेष बैठक; जिला अस्पताल, बीएमसी और स्वास्थ्य अमले की संयुक्त समीक्षा हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की बर्थ मैपिंग और शतप्रतिशत बीपी-एचबी जांच अनिवार्य

    August 3, 2026

    प्रोफेसरों ने सीखीं रिसर्च की बारीकियां: बीएमसी में शोध कौशल संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    August 3, 2026

    विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, छात्र-छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को साड़ियां तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल, छाते व चटाइयों का वितरण

    August 3, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024509

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.