सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी सागर शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त होगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा हितग्राहियों को किफायती दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कम कीमत पर विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवार भी अपने सपनों का घर बना सकें।
रविवार को धर्मश्री कॉलोनी स्थित संविधान चौक के समीप आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री श्री राजपूत ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन ने की।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। निवेश को बढ़ावा देने, अधोसंरचना के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के विकास तथा बेहतर शहरी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। गृह निर्माण मंडल की यह परियोजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अध्यक्ष ओम जैन ने बताया कि मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी 14.27 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। इस योजना को ₹48.37 करोड़ (4837.55 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति तथा ₹35.78 करोड़ (3578.01 लाख रुपये) की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 18 माह में सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आधुनिक कॉलोनी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 167 आवासीय भवन निर्मित किए जाएंगे, जिनमें 49 एमआईजी-ए, 54 एमआईजी-बी, 31 एलआईजी-ए तथा 33 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के मकान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 94 विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 11 एमआईजी-ए, 33 एमआईजी-बी, 25 एलआईजी-ए तथा 25 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के प्लॉट होंगे। उन्होंने कहा कि इन मकानों और प्लॉटों की कीमतें आम नागरिकों की पहुंच के अनुरूप रखी गई हैं।
श्री जैन ने कहा कि यदि मंत्री श्री राजपूत द्वारा अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है तो भविष्य में वहां भी इसी प्रकार की आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम को श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया।