Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे खाद्य मंत्री राजपूत ,सुरखी में पैदल भ्रमण कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं नगर परिषद भवन का लोकार्पण एवं 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

    August 8, 2026

    खुरई में शिक्षा, कृषि, कौशल और तकनीक के बढ़ते अवसर युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे : अविराज सिंह

    August 8, 2026

    जिला अस्पताल से कनेरादेव चौराहे तक डिवाइडर पर हुआ पौधारोपण विधायक ,महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त ने किया पौधरोपण

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे खाद्य मंत्री राजपूत ,सुरखी में पैदल भ्रमण कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं नगर परिषद भवन का लोकार्पण एवं 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा
    • खुरई में शिक्षा, कृषि, कौशल और तकनीक के बढ़ते अवसर युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे : अविराज सिंह
    • जिला अस्पताल से कनेरादेव चौराहे तक डिवाइडर पर हुआ पौधारोपण विधायक ,महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त ने किया पौधरोपण
    • निगमायुक्त ने बाघराज आवसीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर एफआईआर कराने के दिये निर्देश अवैध कब्जाधारियों को बाहर होने के लिए दो दिन का समय
    • जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 अगस्त तक जमा होंगे नामांकन, 21को होगा मतदान
    • ढाना में ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ मौके पर ही 80 शिकायतों का हुआ त्वरित समाधान कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला ‘बस पूलिंग’ से पहुंचा ढाना
    • 900 किलोमीटर तक पीछा कर अंतर्राज्यीय डंपर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही निगमायुक्त ने निगमाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » 900 किलोमीटर तक पीछा कर अंतर्राज्यीय डंपर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
    अपराध

    900 किलोमीटर तक पीछा कर अंतर्राज्यीय डंपर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    admin By adminAugust 7, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । थाना प्रभारी आगासौद श्रीमती अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आगासौद एवं चौकी मंडी बामौरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय डंपर चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    फरियादी नवल सिंह यादव, निवासी झांसी (उ.प्र.) ने थाना आगासौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) क्रमांक UP93 ET 0065 दिनांक 18 जुलाई की रात्रि बीना रिफाइनरी गेट के समीप पार्क किया गया था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
    फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आगासौद में अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
    विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने फरियादी एवं साक्षियों के कथन लिए, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
    लगातार प्रयासों के दौरान नेशनल हाईवे के विभिन्न टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसमें चोरी गया डंपर गुना की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने डंपर की आवाजाही का क्रमशः बारां, कोटा, ब्यावर, पाली एवं जोधपुर के निकट निम्बाली टोल प्लाजा तक पीछा किया। लगभग 900 किलोमीटर तक तकनीकी एवं भौतिक जांच के बाद यह पता चला कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए राजस्थान पंजीकृत दूसरे डंपर का फास्टैग उपयोग कर विभिन्न टोल प्लाजा पार किए।
    वैज्ञानिक साक्ष्यों की जानकारी के आधार पर उसके मालिक डालूराम, निवासी बायतू, जिला बाड़मेर से पूछताछ की गई। प्रारंभ में उसने उपयोगकर्ता की जानकारी होने से इंकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त फास्टैग उसके पूर्व चालक भंवराराम ढाका के पास था।
    इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर एवं जोधपुर जिलों में लगातार लगभग एक सप्ताह तक आरोपियों की तलाश करती रही। तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के आधार पर 5 अगस्त की रात्रि में संदेही भंवराराम ढाका को सिणधरी, जिला बालोतरा से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में भंवराराम ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई विकास उर्फ हेमाराम ढाका तथा मित्र सरूपाराम मायला, जो बीना रिफाइनरी क्षेत्र में डंपर चालक था, के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से डंपर चोरी की थी। चोरी के बाद तीनों आरोपी डंपर को राजस्थान ले गए तथा पुलिस से बचने के उद्देश्य से आगे महाराष्ट्र के कोल्हापुर भागने की तैयारी कर रहे थे।
    आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) क्रमांक UP93 ET 0065 बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    गिरफ्तार आरोपियों में
    भंवराराम ढाका पिता बाबूराम ढाका, उम्र 22 वर्ष, निवासी चंपाबेरी, थाना पचपदरा, जिला बालोतरा (राजस्थान)।
    विकास उर्फ हेमाराम ढाका पिता बाबूराम ढाका, उम्र 24 वर्ष, निवासी चंपाबेरी, थाना पचपदरा, जिला बालोतरा (राजस्थान) सरूपाराम मायला पिता लिकमाराम मायला, उम्र 20 वर्ष, निवासी कालेवा, थाना पचपदरा, जिला बालोतरा राजस्थान।
    पुलिस ने लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) क्रमांक UP93 ET 0065 जब्त किया है ।
    प्रकरण के खुलासे में चौकी प्रभारी मंडी बामौरा उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह घोष एवं आरक्षक दीपेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    सहयोगी टीम में प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार हेमंत सिंह, सुशील सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक संतोष रैकवार, रोहित विश्वकर्मा एवं आरक्षक जीतेन्द्र का विशेष योगदान रहा।
    थाना आगासौद एवं चौकी मंडी बामौरा पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ, बल्कि लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया भारी वाहन भी सफलतापूर्वक बरामद किया गया। यह सफलता पुलिस की सतत विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं अंतर्राज्यीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार ,नकदी, चांदी की पायल एवं घटना में प्रयुक्त कार जब्त

    August 1, 2026

    खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21.20 लाख रुपये के चार ट्रैक्टर जब्त

    July 31, 2026

    गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब का विशाल जखीरा जब्त, ₹4.04 लाख से अधिक की शराब बरामद

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024510

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे खाद्य मंत्री राजपूत ,सुरखी में पैदल भ्रमण कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं नगर परिषद भवन का लोकार्पण एवं 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

    By adminAugust 8, 202617

    सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की मंशा के अनुरूप खाद्य, नागरिक आपूर्ति…

    खुरई में शिक्षा, कृषि, कौशल और तकनीक के बढ़ते अवसर युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे : अविराज सिंह

    August 8, 2026

    जिला अस्पताल से कनेरादेव चौराहे तक डिवाइडर पर हुआ पौधारोपण विधायक ,महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त ने किया पौधरोपण

    August 8, 2026

    निगमायुक्त ने बाघराज आवसीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर एफआईआर कराने के दिये निर्देश अवैध कब्जाधारियों को बाहर होने के लिए दो दिन का समय

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे खाद्य मंत्री राजपूत ,सुरखी में पैदल भ्रमण कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं नगर परिषद भवन का लोकार्पण एवं 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

    August 8, 2026

    खुरई में शिक्षा, कृषि, कौशल और तकनीक के बढ़ते अवसर युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे : अविराज सिंह

    August 8, 2026

    जिला अस्पताल से कनेरादेव चौराहे तक डिवाइडर पर हुआ पौधारोपण विधायक ,महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त ने किया पौधरोपण

    August 8, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024510

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.