सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को म्युनिसिपल स्कूल के बाहर 2 बजे से आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। भगत तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक यश अग्रवाल, नितिन सोनी, अभिमन्यु सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।