सागर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सुरखी विधानसभा के बिलहरा मंडल में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुई यह यात्रा करीब 3 बजे तक पूरे नगर में भ्रमण करती रही। हाथों में तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों लोगों के उत्साह और भारत माता के जयघोष से पूरा बिलहरा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत तथा मंत्री प्रतिनिधि मूरत सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल,गौरव गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में नगर एवं आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नागरिकों ने जगह-जगह यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आन, बान और शान है। इसके सम्मान में भारत की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा हमारे तिरंगे में समाहित है। इसलिए तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव और कर्तव्य है। तिरंगा किसी जाति का नहीं, किसी धर्म का नहीं, किसी राजनीतिक दल का नहीं, तिरंगा हर भारतीय का है। यह हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। तिरंगे के नीचे हम सबकी पहचान केवल एक है,हम भारतीय हैं।
मैं क्षेत्र के सभी युवाओं, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और प्रत्येक देशवासी से आह्वान करता हूं कि तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह और गर्व के साथ शामिल हों। हाथों में तिरंगा लेकर जब हम एक साथ आगे बढ़ेंगे, तो यह केवल एक यात्रा नहीं होगी, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति हमारे संकल्प का संदेश होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी देशवासियों और प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हर घर तिरंगा फहराएं और आजादी के पर्व को हर्ष, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाएं। आज आवश्यकता है कि युवा शक्ति आगे आए, तिरंगे को अपना गौरव माने और देश की एकता एवं अखंडता के लिए संकल्प ले। जिस तिरंगे के लिए हमारे वीरों ने अपना जीवन समर्पित किया, उस तिरंगे को हर घर तक पहुंचाना और उसका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सिहोरा मंडल में बुधवार को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सुरखी विधानसभा के सिहोरा मंडल में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा दोपहर 2 बजे से निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं, नागरिकों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह है।
बिलहरा के बाद अब सिहोरा मंडल में भी तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। लगातार आयोजित हो रही इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से सुरखी विधानसभा में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।