सागर। मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन फेडरेशन एवं शादी-विवाह तथा अन्य इवेंट से जुड़े सभी संगठनों को एक छत के नीचे लाने के उद्देश्य से आज सागर में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का उद्देश्य 7 सितंबर 2026 को सागर में आयोजित होने वाली फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसाइटी की आमसभा एवं टेंट-कैटरिंग प्रांतीय सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के टेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग, साउंड, लाइट एवं अन्य इवेंट से जुड़े संगठनों को एक मंच पर लाकर एक सशक्त फेडरेशन बनाया जाए।
बैठक में कैटरिंग संगठन से पुरुषोत्तम नेमा, टेंट एसोसिएशन से नासिर खान, डीजे साउंड यूनियन से प्रदीप वाल्मीकि, बैंड यूनियन से नरेश धानक, फोटोग्राफर एसोसिएशन से फंटूश जैन, एलईडी वॉल संगठन से सचिन रोहित एवं फ्लावर डेकोरेशन यूनियन से श्री राम सैनी उपस्थित रहे।
सागर कैटरिंग संगठन के अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने वक्तव्य में कहा कि “आज हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां संगठित हुए बिना किसी भी व्यवसाय का अस्तित्व खतरे में है। टेंट और कैटरिंग से जुड़े हजारों परिवारों की रोजी-रोटी इसी व्यवसाय पर निर्भर है। लेकिन नियमों, टैक्स और प्रशासनिक दबावों के कारण हमारा व्यवसाय लगातार परेशानियों का सामना कर रहा है।
इसीलिए यह संकल्प लिया है कि आगामी 7 सितंबर को सागर में होने वाली फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसाइटी की आमसभा के माध्यम से हम प्रदेश के कोने-कोने से जुड़े सभी संगठनों को एकजुट करेंगे। जब हम एक होंगे, एक स्वर में बोलेंगे तभी हमारी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचेगी।
हमारा उद्देश्य किसी से टकराव का नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार भी हमारी समस्याओं को समझे और हमारे व्यवसाय को सम्मान के साथ चलाने का अवसर दे। यह सम्मेलन एकता, सहयोग और आत्मसम्मान का संदेश देगा। मैं सभी संगठन प्रमुखों से अपील करता हूं कि वे इस आमसभा में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।
टेंट एसोसिएशन सागर के जिला अध्यक्ष दिनेश दक्ष ने वक्तव्य में कहा कि सागर जिले के लिए यह गर्व की बात है कि फेडरेशन की आमसभा एवं प्रांतीय सम्मेलन की मेजबानी हमें मिली है। हम सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर राजेश जैन पायल सुशील बारानी कैलाश तिवारी नीरज अग्रवाल शैलेंद्र स्वामी मोनू जाटव रोशन बंसल सहित इवेंट से जुड़े हुए बड़ी संख्या में साथी गण उपस्थित रहे ।
बैठक के अंत में अनुराग जैन एवं ओमकार स्टेटस ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।