सागर । महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता तिवारी की अध्यक्षता में निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं एम आई सी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए। जल संरक्षण की दृष्टि से नगर निगम क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने हेतु सख्ती से पालन कराने एवं पूर्व से जिन भवन स्वामियों की राशि जमा है उन भवनों पर शीघ्र ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु पं.मोतीलाल स्कूल बनायी जा रही मल्टी लेबिल पार्किंग, डेयरी विस्थापन परियोजना का कार्य पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ ही हाकर्स जोन स्थलों पर बोर्ड लगाने तथा पंजीकृत व्यक्तियों से राशि जमा कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में शहर की विभिन्न विकास योजनाएं जैसे मल्टीलेबिल पार्किग साबूलाल मार्केट, लेहदरा नाका, बड़ी नदी निर्माण कार्य , राजघाट बांध के उन्नयन, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मेनपानी, बाघराज एवं कनेरादेव के आवास एवं बी.एल.सी.वॉटर सप्लायी, सीवरेज योजना, डेयरी विवस्थापन, हाकर्स जोन निर्माण की प्रगति की बिन्दु बार समीक्षा की गई। समस्त कार्याे का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु कार्यपालन यंत्री को अधिकृत किया गया। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत 18 विभिन्न स्थानों पर सड़कों का निर्माण कार्य हेतु न्यूनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गई। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना एवं नामकरण हेतु महापौर परिषद प्रस्ताव क्रमांक 5 25.2026 द्वारा निगम क्षेत्र के ऐसे पार्काे में जिनका अभी तक नामकरण नहीं हुआ है ऐसे में पार्काे की जानकारी विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई निर्णय लिया गया कि जिन पार्काे का नामकरण नहीं किया गया है, ऐसे पार्काे के नामकरण करने की कार्यवाही की जाये एवं विषय को परिषद में रखे जाने का निर्णय लि गया। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत क्रास सब्सिडी एकत्रित करने हेतु आर.टी.ओ.के समीप मेनपानी में विकसित एल.आई.जी भूखण्ड, एल.आई.जी.फ्लेट दुकानें आदि के आवंटन हेतु ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की गई। अतः प्राप्त निविदाओं में न्यूनतम आरक्षित मूल्य से अधिक होने के कारण प्राप्त अधिकतम दरें प्रतिवेदन अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही नगर पालिक निगम सागर में कार्यरत स्थायीकर्मियों के संबंध में विधिक अभिमत कार्यवाही के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। नगर पालिक निगम सागर में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान दिये जाने के संबंध में गठित समिति की अनुशंसा अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही महापौर परिषद की अधिकारिता के अधीन आने वाले पदों की विभागीय पदोन्नति समिति के प्रतिवेदन अनुसार पुष्टि की गईं, लाजपतपुरा वार्ड बैरिस्टर फर्श से लगकर मेन रोड क्रास करके आदि स्थानों पर जल निकासी हेतु लोहे के चेम्बर सहित कवर्ड आर.सी.सी.नाली निर्माण हेतु पुष्टि की गई, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के ए.एच.पी.वर्टीकल के अंतर्गत गैर-झुग्गी क्षेत्र के ई.डब्ल्यू.एस. आवासों हेतु हितग्राही अंशदान नये हितग्राहियों से रू. 5 लाख एवं स्लम बस्ती के हितग्राहियों से रू. 2 लाख प्रति आवास लिये जाने का निर्णय लिया गया जिसकी पुष्टि की गई। विज्ञापन बोर्ड लगाने हेतु निविदा समिति की अनुशंसा अनुसार रेज इनोवेशन प्रा.लि .प्राप्त उच्चतम आकर ऑफसेट कीमत की पुष्टि की गई। मेसर्स टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड का प्रस्तुत देयक जनवरी 2025 से जून 2026 तक पूर्व में किये गये भुगतान छोड़कर म.प्र.अर्बन डेबल्पमेंट कंपनी लिमि.द्वारा सत्यापित राशि एवं संचालन एवं संधारण कार्य का विद्युत देयक राशि गठित समिति के प्रतिवेदन अनुसार 15 वें वित्त आयोग की राशि से भुगतान किये जाने की पुष्टि की गई। डी.डी.काम्पलेक्स की दुकानों के अंतरण के लिये पूर्व में तृतीय तल की दुकानों व्यवस्थापन के लिये आरक्षित की गई थी। जिसे ई निविदा के माध्यम से दुकानों के आवंटन हेतु महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में दी गई स्वीकृति की पुष्टि एवं आरक्षण हेतु गठित समिति द्वारा तृतीय तल की दुकानों का किया गया आरक्षण के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिये गये।
बैठक में एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, धर्मेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, मेघा दुबे,श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती कंचन जड़िया, उपायुक्त एस.एस.बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र गुप्ता, सहायंत्री संजय तिवारी, राहुल उईके, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल, निगम सचिव मुन्ना लाल रैकवार, उपयंत्री महादेव सोनी, आयुष शुक्ला, राहुल रैकवार, आसिमा तिर्की, विक्रम जैन, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी,कृष्ण कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।