सागर । शहर सेवादल परिवार ने अमर क्रांतिकारी शहीद राजगुरु जी की जयंती पर नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद राजगुरु जी का अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा देशभक्त वही है, जो अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दे।सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू ने अमर शहीद राजगुरु को नमन करते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी उनके बलिदान से शक्ति लेकर सदैव राष्ट्र निर्माण की राह पर अग्रसर रहेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू पटेल,लल्ला यादव,अन्नू घोसी,पवन,पंकज सोनी,रवि जैन,तरुण सैनी,अंकुर यादव,परख शुक्ला,राम केशरवानी,अंबिका पटैलआदि जन उपस्थित रहे।