सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने रविवार को पूर्वयाऊ वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक-1 का औचक निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक श्री जैन वार्ड में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी, जिस पर वे तत्काल वहां रुके और दुकान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विधायक श्री जैन ने दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों से राशन वितरण, उपलब्ध सामग्री तथा दुकान की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की और यह जाना कि उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने उचित मूल्य दुकान संचालक को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से दुकान पर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थित तरीके से राशन वितरण करने तथा किसी भी हितग्राही को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विधायक श्री जैन ने कहा कि शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुचारु रूप से पहुंचना चाहिए। राशन वितरण में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक हितग्राही को समय पर उसका अधिकार प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अमन चौरसिया, अनिकेत यादव एवं गजेंद्र चौरसिया सहित स्थानीय नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहे।