सागर। सावन सोमवार के पावन अवसर पर संकल्प फाउंडेशन ने धार्मिक आस्था को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ते हुए शहर में दो स्थानों पर अभियान चलाया। इसी तारतम्य में संकल्प फाउंडेशन द्वारा भूतेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को 50 तुलसी के पौधे वितरित किए गए, ताकि वे इन्हें अपने घरों में लगाकर अभियान का हिस्सा बन सकें। वहीं, शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से संजय ड्राइव स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में 30 पौधे रोपे गए। इस प्रकार कुल 80 पौधों के वितरण एवं रोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की यह अभिनव पहल श्रद्धालुओं के घरों से लेकर शहर के सार्वजनिक स्थल तक पहुंची।

भूतेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक तुलसी के पौधे ग्रहण किए। वितरण के दौरान संकल्प फाउंडेशन की टीम ने उनसे पौधों को अपने घरों में उपयुक्त स्थान पर लगाने और नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। घरों तक तुलसी के पौधे पहुंचाने के साथ अभियान का दूसरा भाग शहर की हरियाली पर केंद्रित रहा।
इसी क्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में 30 पौधे रोपे गए। पौधारोपण के बाद संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों ने उनकी नियमित देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली, ताकि वे स्वस्थ रूप से विकसित होकर पार्क की हरियाली का स्थायी हिस्सा बन सकें।
मंदिर से घर तक पहुंचे प्रकृति संरक्षण का संकल्प: रिशांक तिवारी
इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा, श्री देव भूतेश्वर मंदिर में तुलसी के पौधे बांटने के पीछे हमारी सोच थी कि यहां आने वाले श्रद्धालु आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी अपने घर लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि तुलसी का पौधा हमारी धार्मिक परंपराओं, स्वास्थ्य और घरेलू दिनचर्या, तीनों से जुड़ा हुआ है, इसलिए लोगों को हरियाली से जोड़ने का यह सबसे सहज माध्यम है।
इसके पश्चात संकल्प फाउंडेशन द्वारा संजय ड्राइव स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में पौधारोपण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा लगातार चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत इस बार तुलसी के पौधे श्रद्धालुओं को सौंपकर हरियाली का संदेश उनके घरों तक पहुंचाया गया, जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में पौधारोपण कर सार्वजनिक स्थल पर हरियाली बढ़ाने की पहल की गई। उन्होंने बताया कि, श्रद्धालु अपने घर लाए गए तुलसी के पौधों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि पार्क में लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख संकल्प फाउंडेशन की टीम करेगी।
कार्यक्रम में नमन चौबे, नीरज करोसिया, निष्कर्ष दुबे, प्रज्वल भारद्वाज, टिंकू साहू, हिमांशु साहू, कार्तिक जाटव, वैष्णवी समय्या, शुभम गौतम, शिवांक तिवारी और भास्कर मुखार्या सहित संकल्प फाउंडेशन के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।