सागर। सदर बाजार में केसरवानी समाज की ओर से आयोजित श्री शीतला माता की सार्वजनिक तिसाला बड़ी पूजा रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
यह ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा अपने 186 वें वर्ष में भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ जारी रही। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना रही और पूरे सदर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण नजर आया। रथयात्रा दोपहर 12 बजे केशरी सदन, सदर से प्रारंभ होकर सदर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेमरबागा के पास पहुंची जहां रथ का विसर्जन किया गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ ने नींबू से उतारा करवाकर माता का आशीर्वाद लिया
यात्रा में बैंड पार्टी और अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया।

इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी एवं कुलदीप राठौर शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। उन्होंने माता शीतला से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की।
शैलेश केसरवानी ने कहा कि 186 वर्षों से चली आ रही तिसाला बड़ी पूजा की यह परंपरा सागर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी परंपराएं हमारी आस्था को मजबूत करने के साथ समाज को एकजुट करने का काम करती हैं। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जाना हमारी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम,भाईचारा और सद्भावना मजबूत होती है। हम सभी का दायित्व है कि अपनी गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। उन्होंने तिसाला पूजा के आयोजन के लिए केसरवानी समाज एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। श्री केसरवानी ने कहा कि हर 3 वर्ष में होती है तिसाला पूजा हर 3 वर्ष में होती है और इस रथयात्रा में लोग बी संख्या में उतारा करवाते है जिससे उनकी बड़ी-बड़ी बाधाओं का अंत होता है उन्होंने माता शीतला से सभी श्रद्धालुओं एवं सागरवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सुरेंद्र पहलवान नारायण प्रसाद कबीर पंथी,आशीष ठाकुर,अरविंद चौकसे,संजीव पहलवान,विभाष केसरवानी,अमित केसरवानी,विक्रम केसरवानी,अब्बी साहू,विश्वास केसरवानी,मोना केसरवानी,पर्व केसरवानी आयोजन में समाजजन,श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और धार्मिक परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।