सागर। श्री देव भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधा रोपित करते हुए उसके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में पौधारोपण को संस्कार और जिम्मेदारी के रूप में अपनाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाले ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति भी जागरूक करते हैं। मंदिर परिसर में पौधारोपण इसी भावना का प्रतीक है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेन्द्र पाठक, जगन्नाथ गुरैया, रीतेश मिश्रा, प्रभुदयाल साहू, बलवंत बुंदेला, अमित सोनी, विशाल खटीक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।