Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव, छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकरकलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चली वाटर केनन

    August 25, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, स्थाई रूप से खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई लाईन के अंदर ही फ़ुटफाथ पर दुकान लगाने के निर्देश

    August 25, 2026

    गोपालगंज थाना के सामने 1.25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक मंगल भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव, छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकरकलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चली वाटर केनन
    • निगमायुक्त ने कटरा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, स्थाई रूप से खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई लाईन के अंदर ही फ़ुटफाथ पर दुकान लगाने के निर्देश
    • गोपालगंज थाना के सामने 1.25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक मंगल भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
    • बंधन से बंधन तक: जंजीरों की मजबूरी और स्नेह के प्रतीक का अनूठा संगम :- शैलेश केसरवानी रामसरोज समूह ने तीसरे वर्ष भी महिला बंदियों से बंधवाई राखी,भेंट की साड़ियां
    • ईद से रक्षाबंधन तक कटरा में चार एवं तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक
    • जनसुनवाई के दौरान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप सूदखोरों से था परेशान, जमीन पर कब्जे का आरोप
    • कोल्ड्रिफ सिरप प्रकरण:चिकित्सकों की गिरफ्तारी के विरोध में आईएमए सागर ने संभागायुक्त को पीएम सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
    • सावन में आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, संकल्प फाउंडेशन ने बांटे तुलसी के 50 पौधे, लोहिया पार्क में रोपे 30 पौधे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » निगमायुक्त ने कटरा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, स्थाई रूप से खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई लाईन के अंदर ही फ़ुटफाथ पर दुकान लगाने के निर्देश
    ताजा ख़बरें

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, स्थाई रूप से खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई लाईन के अंदर ही फ़ुटफाथ पर दुकान लगाने के निर्देश

    admin By adminAugust 25, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कटरा बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा बाजार में व्यवस्थित यातायात, स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने मंगलवार को कटरा मुख्य बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कटरा मस्जिद से प्रसूतिकागृह की ओर लगी राखी की दुकानों सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपनी-अपनी दुकानें व्यवस्थित तरीके से लगाएं और दुकान के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने दुकानदारों को डस्टबिन रखने एवं उसका उपयोग करने की समझाइश देते हुए कहा कि पैकिंग मटेरियल, कागज, रैपर सहित अन्य कचरा सड़क पर न डालें, बल्कि डस्टबिन में ही डालें। साथ ही समय-समय पर झाड़ू लगाकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

    कटरा बाजार त्योहारों के दौरानखरीदी-बिक्री का प्रमुख केंद्र रहता है। रक्षाबंधन पर यहां स्थायी दुकानदारों के साथ बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानदार भी दुकानें लगाते हैं बाजार में होने वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित करने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने निगम केअतिक्रमण अमले को निर्देश दिए कि सभी दुकानें निर्धारित रोड मार्किंग लाइन के अंदर ही लगवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी, फुटपाथ दुकानें एवं ठेले इस प्रकार लगाए जाएं कि खरीदारी करने वाले ग्राहक भी रोड मार्किंग लाइन के अंदर ही खड़े रहें और वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे। इससे यातायात बाधित नहीं होगा और नागरिकों को बाजार में आवागमन में सुविधा मिलेगी।
    निगमायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि रोड मार्किंग लाइन के बाहर दुकान लगाने अथवा दुकान की सामग्री रखकर अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सामग्री जब्ती की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
    *सड़क पर अतिक्रमण कर रखी सांची दुग्ध की क्रेटें जब्त, दो व्यापारियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना*
    निगमायुक्त श्री खत्री ने विजय टॉकीज चौराहे से कटरा मस्जिद तक लगी फल-सब्जी की दुकानों सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोड मार्किंग लाइन के बाहर लगी दुकानों को अंदर व्यवस्थित कराया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सड़क पर दुकान की सामग्री पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
    कटरा मस्जिद के पास एक सांची दुग्ध व्यापारी द्वारा सड़क पर दुग्ध क्रेटोंकीछल्ली लगाकर अतिक्रमण करने पर निगमायुक्त ने क्रेटें जब्त कराने के निर्देश दिए। बार-बार समझाइश के बावजूद सड़क पर अतिक्रमण करने पर संबंधित दुग्ध व्यापारी तथा एक अन्य जूता व्यापारी के विरुद्ध पांच-पांच हजार रुपये की चालानी कार्रवाई कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
    *कटरा बाजार में सड़क पर स्थायी रूप से खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई*-
    निगमायुक्त ने तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर कई दिनों से पार्क किए गए चार पहिया वाहनों का भी जायजा लिया। उन्होंने ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर पुलिस विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।मौके पर मौजूद कार मालिकों से संवाद कर उनके वाहन हटवाए गए। निगमायुक्त ने स्वयं मौके पर खड़े होकर वाहनों के नीचे एवं आसपास जमा कचरे की सफाई भी कराई। उन्होंने कहा कि कटरा बाजार क्षेत्र में सड़क पर वाहनों की स्थायी पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। साथ ही वाहनों के नीचे नियमित सफाई नहीं हो पाने के कारण कचरा जमा होकर गंदगी फैलती है और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क पर स्थायी रूप से खड़े वाहनों को टोचन कर जब्त कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कटरा को स्थायी कार पार्किंग से मुक्त रखने के लिए समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा कि म्युनिसिपल स्कूल में बनाई जा रही मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण पूरा होने तक कटरा क्षेत्र के वाहन मालिक अपने वाहनों को पद्माकर स्कूल मैदान में व्यवस्थित रूप से पार्क करें।उन्होंने कहा कि कटरा बाजार सड़क से स्थायी रूप से वाहन हटने से रेहड़ी-पटरी दुकानों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, बाजार अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकेगा और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।निगमायुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर बाजारों में बड़ी संख्या में नागरिक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक दुकानदार और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारियों एवं नागरिकों से नगर निगम द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने तथा स्वच्छता, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव, छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकरकलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चली वाटर केनन

    August 25, 2026

    गोपालगंज थाना के सामने 1.25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक मंगल भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

    August 25, 2026

    बंधन से बंधन तक: जंजीरों की मजबूरी और स्नेह के प्रतीक का अनूठा संगम :- शैलेश केसरवानी रामसरोज समूह ने तीसरे वर्ष भी महिला बंदियों से बंधवाई राखी,भेंट की साड़ियां

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव, छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकरकलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चली वाटर केनन

    By adminAugust 25, 20261

    सागर। बसो के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि, छात्रों की समस्याएं एवं प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव…

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, स्थाई रूप से खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई लाईन के अंदर ही फ़ुटफाथ पर दुकान लगाने के निर्देश

    August 25, 2026

    गोपालगंज थाना के सामने 1.25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक मंगल भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

    August 25, 2026

    बंधन से बंधन तक: जंजीरों की मजबूरी और स्नेह के प्रतीक का अनूठा संगम :- शैलेश केसरवानी रामसरोज समूह ने तीसरे वर्ष भी महिला बंदियों से बंधवाई राखी,भेंट की साड़ियां

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव, छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकरकलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चली वाटर केनन

    August 25, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, स्थाई रूप से खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई लाईन के अंदर ही फ़ुटफाथ पर दुकान लगाने के निर्देश

    August 25, 2026

    गोपालगंज थाना के सामने 1.25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक मंगल भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

    August 25, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.