सागर। नगर पालिक निगम सागर में गुरुवार को नवनियुक्त एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार , अपर कलेक्टर अविनाश रावत, निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं समस्त पार्षदों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

समारोह में शासन द्वारा नियुक्त किए गए 8 एल्डरमैन सुबोध पाराशर, महेश जैन, श्रीमती आशालता सिलाकारी, अभिषेक अंकुर चौरसिया, धमेंद्र रजक, विवेक सोधिया,जुगल प्रजापति, राजेंद्र ठाकुर को अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने नवनियुक्त एल्डरमैन साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है। एल्डरमैन के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं अनुभवी लोगों को नगर निगम की विकास प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य हुआ है उन्होंने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमैन अपने अनुभव, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा की भावना के माध्यम से नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । उन्होंने कहा कि सागर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुंदर एवं हरियाली से भरपूर शहर बनाने का संकल्प सामूहिक प्रयासों से ही पूरा होगा। नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि, एल्डरमैन एवं संगठन के कार्यकर्ता मिलकर शहर के विकास को नई गति देने का कार्य करेंगे । श्री जैन ने कहा कि सागर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है। नवनियुक्त एल्डरमैन नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को नगर निगम तक पहुंचाने और जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि नगर की सेवा और विकास के इस नए दायित्व के साथ सभी एल्डरमैन साथी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सागर के विकास में अपना योगदान देंगे, ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सागर को विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमैन के अनुभव, सुझाव एवं सक्रिय सहभागिता से नगर निगम के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। सभी के सहयोग से सागर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन विधायक एवं संगठन ने किया है, हमारी सोच थी कि सभी समाज को प्रतिनिधित्व मिले। उन्हें जनसेवा और नगर विकास के लिए महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि सभी एल्डरमैन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें और संगठन की भावना के अनुरूप सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य कर नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं ।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त एल्डरमैन अपने अनुभव एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से नागरिकों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे तथा सागर के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को मजबूती प्रदान करेंगे।
निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमैन किसी एक वार्ड तक सीमित न रहकर पूरे शहर के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिषद में उनकी सहभागिता से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को व्यापक दृष्टिकोण के साथ सामने लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमैन के लिए शासन द्वारा पार्षद निधि का प्रावधान किया गया है, जिसका उपयोग किसी एक वार्ड तक सीमित न रहकर पूरे शहर के 48 वार्डों में विकास एवं जनहित के कार्यों में किया जा सकेगा। इससे आवश्यकता के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के विकास कार्यों को गति देने में सहायता मिलेगी । कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा पार्षद दल के सचेतक एवं एम आई सी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमैन के साथ शहर के विकास के लिए कार्य करेंगे उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, निगम के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त एल्डरमैन के परिवारजन एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।