Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ
    • राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच
    • निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
    • सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट पर विधायक ने की कलेक्टर, निगमायुक्त से चर्चा, अड़चनों को दूर करने पर जोर
    • राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
    • पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
    • आईएमए ने लगाया जागरूकता शिविर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार से बचाव के बताए उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
    ताजा ख़बरें

    पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    admin By adminSeptember 2, 2026No Comments32 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला (भापुसे) के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सागर पुलिस द्वारा गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशासनिक, पुलिस एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सागर जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला के लगभग 37 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल, कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील कार्यशैली, उत्कृष्ट पर्यवेक्षण एवं पुलिसिंग के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि श्री शुक्ला ने अपने दीर्घ सेवाकाल में विभिन्न चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को निरंतर ऊंचा किया।
    विदाई समारोह में सागर संभाग के कमिश्नर, सीसीएफ सागर, डीआईजी सागर, कलेक्टर सागर, पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक दमोह,
    पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा,लोकायुक्त, 10वी बाहिनी के अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित कमिश्नर नगर निगम सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप सहित सागर एवं दमोह जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी- कर्मचारी एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
    समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने श्री शुक्ला के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा करते हुए उनके निर्णय लेने की क्षमता, अधीनस्थों को प्रेरित करने की शैली, कठिन परिस्थितियों में धैर्यपूर्ण नेतृत्व तथा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का विशेष रूप से उल्लेख किया।
    *37 वर्षों का गौरवशाली एवं समर्पित सेवाकाल*
    मिथिलेश कुमार शुक्ला ने 01 अक्टूबर 1989 को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पुलिस सेवा में प्रवेश किया। लगभग 37 वर्षों के अपने दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाकाल में उन्होंने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
    उन्होंने शिवपुरी, दंतेवाड़ा, हरदा, बड़ामलहरा, बालोद, कोरबा एवं सेंधवा में एसडीओपी/सीएसपी के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात टीकमगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर दायित्व संभाला।
    पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने रीवा, नरसिंहपुर, सिवनी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सतना, कटनी एवं होशंगाबाद सहित विभिन्न जिलों में अपनी प्रभावी सेवाएं दीं। इसके बाद जबलपुर, रीवा, भोपाल एवं ग्वालियर में डीआईजी/आईजी जैसे महत्वपूर्ण एवं उच्च दायित्वों का निर्वहन किया।
    अपने सेवाकाल के दौरान श्री शुक्ला ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस प्रशासन, अधीनस्थों के मार्गदर्शन तथा जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

    *उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिले महत्वपूर्ण सम्मान*

    श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला की उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं को विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी किया गया—

    – वर्ष 2004 – राज्यपाल पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार।
    – वर्ष 2014 – सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक।
    – वर्ष 2026 – विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक।

    इन सम्मान एवं पदकों ने उनके दीर्घ, अनुकरणीय एवं समर्पित पुलिस सेवाकाल को गौरवान्वित किया है।
    *कुशल नेतृत्व एवं सौम्य व्यवहार की हुई विशेष प्रशंसा*
    विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि श्री शुक्ला का व्यक्तित्व अनुशासन एवं संवेदनशीलता का उत्कृष्ट समन्वय रहा है। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सदैव मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने उनके सौम्य व्यवहार, सहज उपलब्धता, स्पष्ट निर्णय क्षमता, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और विपरीत परिस्थितियों में भी संयमित एवं प्रभावी नेतृत्व की विशेष रूप से सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि श्री शुक्ला का अनुभव एवं कार्यशैली लंबे समय तक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
    समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावुक होकर श्री शुक्ला को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। सभी अधिकारियों ने उनके आगामी जीवन के लिए सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    *सेवानिवृत्ति नई पारी का शुभारंभ*
    समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति शासकीय दायित्वों से विराम अवश्य है, लेकिन समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की सेवाभावना कभी सेवानिवृत्त नहीं होती। श्री शुक्ला ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष पुलिस विभाग एवं जनसेवा को समर्पित किए हैं, जो सदैव स्मरणीय रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    By adminSeptember 2, 20262

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अग़रा निवासी सुनील लोधी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.