Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर सागर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कटरा स्थित पंडित मोतीलाल स्कूल से हुआ। यह यात्रा कटरा बाजार, परकोटा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पंडित मोतीलाल स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकगण तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बारिश होने के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर…
सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों पर सुनवाई के बाद दिए आदेश में गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा है कि संबंधित सामग्री में से कई पोस्ट और वीडियो वादी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा मामले को सनसनीखेज बनाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तुत सामग्री निष्पक्ष रिपोर्टिंग अथवा तथ्यात्मक आलोचना के बजाय मामले पर समय से पहले निष्कर्ष निकालती हुई प्रतीत होती है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक प्रतिवादियों को भूपेन्द्र सिंह के विरुद्ध इसी…
सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन में सम्पन्न हुई। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव,यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी प्रमुख रूप उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने की। कार्यक्रम का आयोजन जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया,संचालन सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने किया। बैठक में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सेवादल परिवार जन की प्रत्येक बूथ तक सक्रियता…
सागर। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में बांदरी और बरोदियाकलां में भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इन यात्राओं में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। बांदरी में तिरंगा यात्रा विधायक कार्यालय से प्रारंभ होकर दाल मिल, पुलिस थाना, नगर परिषद कार्यालय सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रानी अवंतिबाई बस स्टैंड पहुंचकर…
सागर। मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन फेडरेशन एवं शादी-विवाह तथा अन्य इवेंट से जुड़े सभी संगठनों को एक छत के नीचे लाने के उद्देश्य से आज सागर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य 7 सितंबर 2026 को सागर में आयोजित होने वाली फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसाइटी की आमसभा एवं टेंट-कैटरिंग प्रांतीय सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के टेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग, साउंड, लाइट एवं अन्य इवेंट से जुड़े संगठनों को एक मंच पर लाकर एक सशक्त फेडरेशन बनाया जाए। बैठक में कैटरिंग संगठन से पुरुषोत्तम नेमा,…
सागर । शहर के मोतीनगर चौराहे पर मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे एक चलती हुई 108 एंबुलेंस के इंजन क्षेत्र में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन आग बुझाने के लिए तत्काल कोई प्रभावी साधन उपलब्ध नहीं था। इसी दौरान घटना की सूचना डायल-112 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। FRV में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करते हुए पायलट सज्जाद…
सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को म्युनिसिपल स्कूल के बाहर 2 बजे से आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। भगत तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक…
सागर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सुरखी विधानसभा के बिलहरा मंडल में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुई यह यात्रा करीब 3 बजे तक पूरे नगर में भ्रमण करती रही। हाथों में तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों लोगों के उत्साह और भारत माता के जयघोष से पूरा बिलहरा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत तथा मंत्री प्रतिनिधि मूरत सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल,गौरव गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यात्रा…
सागर । पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वाले, अवैध हथियारों का उपयोग कर दहशत फैलाने वाले तथा कानून-व्यवस्था एवं आम शांति को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना कैंट पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियारों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। थाना कैंट पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कजलीवन मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस लेकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता…
सागर । किसी भी क्षेत्र के विकास में परिवहन साधनों की पर्याप्त उपलब्धता नींव का पत्थर साबित होती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा लोकसभा क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने का मांग पत्र सौंपा। उन्होंने रेल मंत्री को सागर लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान में निर्माणाधीन सभी रेलवे ओवरब्रिज की सूची, राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सर्विस रोड के कार्यों की स्थिति तथा रेलवे की…
