सागर । डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस सम्बन्ध में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर, शाररिक शिक्षा के निदेशक डॉ. विवेक साठे, बी.टी.ई. समूह के मार्गदर्शक प्रो. सुबोध जैन, डीसीडीसी प्रो. नेत्रपाल सिंह, बी.टी.आई.आर.टी. के निदेशक डॉ. सत्येन्द्र जैन, बी.टी.आई ई के निदेशक डॉ. संदीप जैन, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजू टंडन, विवि जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल उपस्थित थे.

कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में लगातार अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इसके पूर्व भी हैंडबाल (पुरुष) का आयोजन किया गया था और हाल ही में युवा महोत्सव का आयोजन विश्वविद्यालय में किया गया था. इस वर्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली ने कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है. इस दिशा में शारीरिक शिक्षा विभाग के माध्यम से यह आयोजन विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय बी.टी.आई.आर.टी., सिरोंजा सागर परिसर में आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि खेल से मन, तन दोनों स्वस्थ रहते हैं. इसी अंचल से क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का परिचय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दे रहे हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि हम युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करें और युवाओं में देशज खेल के साथ-साथ अन्य खेलों के प्रति रूचि भी जाग्रत करें ताकि वे अपना कौशल भी विकसित क्र सकें और अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकें. शाररिक शिक्षा के निदेशक डॉ. विवेक साठे ने आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 13 से 18 नवम्बर तक बीटीआईआरटी महाविद्यालय के सिरोंजा स्थित परिसर में किया जाएगा जिसमें पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं गोवा राज्यों के लगभग 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीम प्रतिभागिता करेंगी. प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगभग 2000 खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के सागर आगमन से शहर की खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर कबड्डी खेल के प्रति युवाओं और खिलाड़ियों में जागरुकता एवं उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के निर्धारित खेल नियमों के अनुसार नॉक आउट एवं लीग पद्धति से किया जाएगा। टीमों को चार पूल-A, B, C एवं D में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक पूल में विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम अगले दौर में प्रवेश करेंगी. कई अन्य तकनीकी जानकारियों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मैचों का निर्णय कबड्डी के आधिकारिक खेल संघ ‘एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के निर्णायकों द्वारा किया जाएगा। बी.टी.आई.ई महाविद्यालय के निदेशक सत्येन्द्र जैन ने आयोजन की रूपरेखा और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को विस्तारपूर्वक साझा करते हुए बताया कि हम इस प्रतियोगता का आयोजन वृहद् स्तर पर करेंगे और विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में खेल, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के लिए तत्पर हैं. यह आयोजन गौरव का अवसर है. विद्यार्थियों एवं शहरवासियों में इस आयोजन से एक नई ऊर्जा का संचार होगा.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजू टंडन ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारा महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होने के नाते एक इकाई की तरह है और विश्वविद्यालय के निर्देशन और मार्गदर्शन में हमें यह आयोजन करने का अवसर प्राप्त हुआ है. हमारा महाविद्यालय विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और गरिमा के अनुरूप इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. संचालन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल ने किया. आभार डॉ. राजू टंडन ने व्यक्त किया. इस अवसर पर सागर शहर के विभिन्न मीडिया समूहों के पत्रकारगण, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सुमन पटेल, महेंद्र बाथम उपस्थित रहे