सागर । गौ सेवा को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक घर में सेवा एवं संवेदना के संस्कार को जागृत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान के क्रम में आज शनिवार को संत श्री रावतपुरा सरकार , सागर के रविशंकर वार्ड पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रवासियों से गौ माता के लिए एक रोटी देने का आह्वान किया।

हर शनिवार की तरह इस शनिवार भी महाराज श्री नंगे पैर एवं पैदल वार्ड की गलियों में पहुंचे और घर-घर जाकर भक्तों से गौ माता के लिए एक रोटी देने का आग्रह किया। महाराज श्री के इस सेवा-संदेश से प्रेरित होकर क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता की और गौ माता के लिए रोटियां अर्पित कीं।
‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान का भाव केवल एक रोटी एकत्र करना नहीं, बल्कि हर घर की रसोई को गौ सेवा से जोड़ना है। महाराज श्री लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि अपने भोजन में से पहली रोटी गौ माता के लिए निकालें और इस छोटी-सी पहल को अपने दैनिक जीवन का संस्कार बनाएं।
महाराज श्री ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए किसी बड़े आयोजन की आवश्यकता नहीं है। हर घर से निकलने वाली एक रोटी भी गौ सेवा की एक बड़ी शुरुआत बन सकती है। जब हर परिवार अपनी थाली से एक रोटी गौ माता के लिए निकालेगा, तो यह छोटी-सी पहल समाज में सेवा, करुणा और संवेदना की बड़ी परंपरा का रूप ले सकती है। अभियान के दौरान एकत्रित की गई रोटियां बेसहारा गौ माता को अर्पित की गईं। भक्तों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ गौ माता को रोटी खिलाकर इस सेवा-संकल्प को सार्थक किया।
‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान पूरे वर्ष प्रत्येक शनिवार को निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सागर के अलग-अलग क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को गौ सेवा से जोड़ने तथा गौ माता के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।