Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

    September 19, 2026

    ‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान में रविशंकर वार्ड पहुंचे रावतपुरा सरकार महाराज महाकाली मंदिर (चमेली चौक) से दिया गौ सेवा का संदेश

    September 19, 2026

    बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, शहर सेवादल ने घटनास्थल पहुंचकर जलाया ‘हकीकत का दिया

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत
    • ‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान में रविशंकर वार्ड पहुंचे रावतपुरा सरकार महाराज महाकाली मंदिर (चमेली चौक) से दिया गौ सेवा का संदेश
    • बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, शहर सेवादल ने घटनास्थल पहुंचकर जलाया ‘हकीकत का दिया
    • थकान से धड़कन तक: थायरॉइड के लक्षणों पर आईएमए सागर का जागरूकता अभियान
    • कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आदतन अपराधी की मां का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 315 बोर राइफल जब्त करने का आदेश
    • देशज खेलों को प्रोत्साहन देगा अंतर विश्ववि‌द्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन-कुलपति AIU के पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्ववि‌द्यालय कबड्‌डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 13-18 नवम्बर को
    • जहरीली शराब कांड : तीन आरोपियों के अवैध निर्माणों को प्रशासन के बुलडोजरों ने किया ध्वस्त
    • बंडा जहरीला शराब कांड : ग्राम पंचायत धनोरा के ग्रामीणों का निर्णय,गांव में शराब बेचने,पीने पर देव मंदिर में भरना होगा जुर्माना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, शहर सेवादल ने घटनास्थल पहुंचकर जलाया ‘हकीकत का दिया
    ताजा ख़बरें

    बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, शहर सेवादल ने घटनास्थल पहुंचकर जलाया ‘हकीकत का दिया

    admin By adminSeptember 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । आमाखुर्द प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से दो मासूम छात्राओं के घायल होने की घटना ने सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे घायल बच्चियों को देखने बीएमसी पहुंचे। उन्होंने उपचाररत छात्राओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा उनके दर्द को साझा किया।

    कटारे ने परिजनों से चर्चा के बाद दोपहर में आमाखुर्द पहुंचकर स्कूल परिसर का जायजा लिया। जर्जर भवन की स्थिति देखकर उन्होंने स्कूल परिसर में **‘हकीकत का दिया’ जलाकर सरकार की व्यवस्था के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह दिया किसी उत्सव का नहीं, बल्कि उस हकीकत को सामने लाने का प्रतीक है, जिसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सिर पर सुरक्षित छत तक उपलब्ध नहीं है।
    उन्होंने कहा कि जिन हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, उन्हीं बच्चों के सिर पर छत का मलबा गिर रहा है। दो बच्चियों के सिर में टांके आना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि उस लापरवाही की पीड़ा है, जिसे वर्षों से नजरअंदाज किया जाता रहा। यदि भवन वर्ष 2017 से जर्जर था और मरम्मत के लिए लगातार मांग की गई थी, तो जिम्मेदारों ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाया।
    कटारे ने कहा कि सरकार एक ओर विकास और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जिले के सैकड़ों स्कूल मरम्मत के इंतजार में हैं। आमाखुर्द की घायल बच्चियों के सिर पर लगी चोट सरकारी दावों और जमीन पर मौजूद हकीकत के बीच का अंतर बता रही है।
    उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को एक माह का समय है। यदि एक माह के भीतर आमाखुर्द स्कूल भवन की मरम्मत का काम शुरू कर उसे सुरक्षित नहीं किया गया, तो वे स्वयं अपने स्तर पर स्कूल भवन की मरम्मत का कार्य कराएंगे। कटारे ने कहा कि बच्चों की जिंदगी से जुड़े इस मामले में वे केवल बयान देकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। यदि व्यवस्था बच्चों को सुरक्षित छत उपलब्ध कराने में विफल रहती है तो समाज के सहयोग से इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए वे स्वयं आगे आएंगे।
    उन्होंने मांग की कि जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों की तत्काल जांच कराई जाए, असुरक्षित भवनों में पढ़ाई बंद कर बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तथा आमाखुर्द स्कूल की घटना में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सिर पर सुरक्षित छत उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, किसी हादसे के बाद जागना नहीं।
    शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव विजय साहू,नितिन पचौरी,परख शुक्ला, पंकज सोनी, प्रवीण यादव,मुकुल अग्निहोत्री, अंकुर यादव,अन्नू घोषी कृष्णा ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

    September 19, 2026

    ‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान में रविशंकर वार्ड पहुंचे रावतपुरा सरकार महाराज महाकाली मंदिर (चमेली चौक) से दिया गौ सेवा का संदेश

    September 19, 2026

    कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आदतन अपराधी की मां का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 315 बोर राइफल जब्त करने का आदेश

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

    By adminSeptember 19, 20261

    सागर । शहर में आज राधा अष्टमी की धूम रही। इसी पावन पर्व पर श्री…

    ‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान में रविशंकर वार्ड पहुंचे रावतपुरा सरकार महाराज महाकाली मंदिर (चमेली चौक) से दिया गौ सेवा का संदेश

    September 19, 2026

    बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, शहर सेवादल ने घटनास्थल पहुंचकर जलाया ‘हकीकत का दिया

    September 19, 2026

    थकान से धड़कन तक: थायरॉइड के लक्षणों पर आईएमए सागर का जागरूकता अभियान

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

    September 19, 2026

    ‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान में रविशंकर वार्ड पहुंचे रावतपुरा सरकार महाराज महाकाली मंदिर (चमेली चौक) से दिया गौ सेवा का संदेश

    September 19, 2026

    बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, शहर सेवादल ने घटनास्थल पहुंचकर जलाया ‘हकीकत का दिया

    September 19, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.