सागर । श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मप्र शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सागर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक रत्न डॉ शाम्भवी शुक्ला मिश्रा एवं दल द्वारा कृष्ण सुदामा मैत्री प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका की शानदार और प्रभावी प्रस्तुति शहडोल के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई।अपनी प्रस्तुति का प्रारंभ उन्होंने गणेश श्लोक एवं ताल धमार में जयपुर घराने की प्रसिद्ध बंदिशों से किया। भारतीय कलाबोध, साहित्यिक अध्ययन और विविध उपक्रमों के लिये विख्यात डॉ. शाम्भवी ने कृष्ण और सुदामा के मैत्री प्रसंग को सूक्ष्म और गहरे अध्ययन के साथ प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया । इस नृत्य नाटिका में बनारस घराने के विख्यात गायक श्री बृजेश मिश्र के भावप्रवण गायन और सुमधुर संगीत निर्देशन ने कवि नरोत्तम दास एवं सूरदास की रचनाओं को जीवंत कर दिया।

कृष्ण के पात्र को कथक रत्न डॉ. शाम्भवी ने, रानी रुकमणी एवं एवं कालिया नाग को कु वंदिता ने, सुदामा के पात्र को कु. अदिति ने ,सूत्रधार तथा संतरी के पात्र को ऋषभ शुक्ला ने एवं संवाद संदेश को संस्कृतिविद डॉ कविता शुक्ला ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर नगर के कला – साहित्य प्रेमियों ने डॉ शांभवी एवं दल को बधाई प्रेषित की है।