सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 12 महत्वपूर्ण मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन मार्गों की कुल लंबाई लगभग 10.58 किलोमीटर है,जिसकी लागत करीब 10 करोड़ रुपये है।

इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए मंत्री गोविंद राजपूत ने विशेष प्रयास कर इन मार्गों को स्वीकृत कराया है।
सेमाढाना ग्राम पंचायत के सेमाढाना में मुख्य मार्ग से हरिजन बस्ती सेमाढाना मार्ग, करैया ग्राम पंचायत के चांदौनी में मुख्य मार्ग से चांदौनी, डुंगरिया ग्राम पंचायत के रहली में उदका रोड से रहली,डुंगरिया ग्राम पंचायत के हिन्नपुर में मुख्य मार्ग सिलवानी रोड से हिन्नपुर, सागोनी खुर्द ग्राम पंचायत के कालीपठार में मुख्य मार्ग सागोनीखुर्द रोड से कालीपठार, जेरा ग्राम पंचायत के सागोनीभाट में पीएमजीएसवाई बेरखेड़ीगुसाईं रोड से यादवपुरा सागोनीभाट, मनक्याई ग्राम पंचायत के मनक्याई में मुख्य मार्ग कनैरा रोड से खिरिया दामोदी मनक्याई, देवलचैरी ग्राम पंचायत के देवलचैरी में सेमराघाट रोड से नयाखेड़ा, विनायकी ग्राम पंचायत के विनायकी में पंचायत भवन विनायकी मध्य टोला से पी.एस. स्कूल विनायकी,खजुरिया ग्राम पंचायत के नौरजा में मुगरयाघाट-किशनपुरा रोड से निर्मल भाई के घर की ओर, ओसानखेड़ी ग्राम पंचायत के ओसानखेड़ी में कटहली से ओसानखेड़ी, कठौदा ग्राम पंचायत के कठौदा में झिला बटियावदा रोड से रूसल्ला, के मार्गों को स्वीकृति मिली।
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
ग्रामीणों का कहना है कि इन मार्गों के निर्माण की मांग लंबे समय से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष रखी जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की सुविधा बेहतर होने से बरसात सहित अन्य मौसम में आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होंगी। वहीं गांवों से मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा लाभ
इन मार्गों का निर्माण केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण व्यापार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को स्कूलों तक आने-जाने में आसानी होगी तथा ग्रामीणों को आवश्यक सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का ग्रामीण विकास पर विशेष जोर
मंत्री गोविंद राजपूत लगातार सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के तहत स्वीकृत इन मार्गों को भी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मार्गों की स्वीकृति मिलने पर संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास और तेज होगा तथा वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।