Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण: तीन दानदाताओं के नेत्रदान से चार बुजुर्गों की आंखों में लौटी रोशनी

    September 21, 2026

    प्रमं के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी : शैलेंद्र जैन सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

    September 21, 2026

    खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण: तीन दानदाताओं के नेत्रदान से चार बुजुर्गों की आंखों में लौटी रोशनी
    • प्रमं के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी : शैलेंद्र जैन सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
    • खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह
    • कनेरा देव प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का कांग्रेस ने किया निरीक्षण, बदहाल स्थिति पर आंदोलन की चेतावनी
    • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, CCTV कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा देंःगोविंद सिंह राजपूत कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का मंत्री ने किया सम्मान
    • युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह श्री मद भागवत गीता प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होने से माता-पिता का आशीर्वाद और परमपिता की कृपा बरसती है : पं शास्त्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण: तीन दानदाताओं के नेत्रदान से चार बुजुर्गों की आंखों में लौटी रोशनी
    स्वास्थ्य

    बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण: तीन दानदाताओं के नेत्रदान से चार बुजुर्गों की आंखों में लौटी रोशनी

    admin By adminSeptember 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर l बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र रोग विभाग और आई बैंक ने कॉर्निया प्रत्यारोपण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले 15 दिनों में मरणोपरांत तीन नेत्रदानों की मदद से नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण खरे और उनकी टीम ने जटिल सर्जरी कर चार बुजुर्ग मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लौटाई है। इस चिकित्सीय टीम में मुख्य रूप से डॉ. नीलम, डॉ. मानसी, डॉ. शिवानी, डॉ. अजय एवं डॉ. श्रेया शामिल रहीं। रोशनी पाने वाले सभी लाभार्थी सागर शहर व आसपास के ग्रामीण अंचलों के किसान एवं मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

    *इन मरीजों को मिला नया जीवन (परिवर्तित नाम):*
    *इमरान खान (73 वर्ष)*: पांच महीने पहले फंगल इन्फेक्शन के कारण कॉर्निया पूरी तरह खराब हो चुका था और दिखना बंद हो गया था। प्रत्यारोपण के बाद अब उनकी रोशनी लौट आई है।
    *सीता बाई (70 वर्ष)*: दो वर्ष पूर्व चोट लगने से पुतली खराब हो गई थी। लगातार दर्द और अंधेपन से जूझ रही महिला का सफल ऑपरेशन कर पुतली बदली गई।
    *अशोक (70 वर्ष)*: बीते पांच वर्षों से पुतली में सफेदी आने के कारण दृष्टिहीनता का शिकार थे। बीएमसी में जांच और प्रत्यारोपण के बाद अब वे देख सकते हैं।
    *शिवदयाल (71 वर्ष):* आठ महीने पहले मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन कॉर्निया में सूजन व फफोले पड़ने से रोशनी चली गई थी। नया कॉर्निया लगने से उनकी दृष्टि बहाल हो गई है।
    *रिसर्च में काम आएंगी शेष दो कॉर्निया*
    नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण खरे ने बताया कि हाल ही में तीन दानदाताओं से मरणोपरांत कुल 6 कॉर्निया प्राप्त हुई थीं। जांचोपरांत इनमें से चार स्वस्थ कॉर्निया को मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया। शेष दो कॉर्निया प्रत्यारोपण के मानकों के अनुकूल नहीं थीं, इसलिए उनका उपयोग विभाग के पीजी डॉक्टर्स शोध और चिकित्सीय अध्ययन के लिए करेंगे।
    *सर्जरी और नेत्रदान पूरी तरह निःशुल्क*
    बीएमसी डीन डॉ पी एस ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में कॉर्निया प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है और यह पूरी प्रक्रिया एवं सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क की जाती है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक स्वैच्छिक और पुनीत कार्य है, जिसके लिए समाज को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।
    आई बैंक की प्रभारी इंचार्ज डॉ. रोशी जैन एवं डॉ. अंजलि वीरानी ने सभी पीजी छात्रों, नर्सिंग स्टाफ (चेतना शुक्ला और रामलखन मीणा) व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर नेत्रदान प्राप्त करने से लेकर प्रत्यारोपण तक का कार्य बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    थकान से धड़कन तक: थायरॉइड के लक्षणों पर आईएमए सागर का जागरूकता अभियान

    September 19, 2026

    IMA सागर, एकता समिति के निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में 112 का स्वास्थ्य परीक्षण

    September 10, 2026

    आईएमए सागर ने वृद्धाश्रम में बताए स्वास्थ्य के गुर, उच्च रक्तचाप- मधुमेह और गिरने से बचाव पर दी जानकारी

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    स्वास्थ्य

    बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण: तीन दानदाताओं के नेत्रदान से चार बुजुर्गों की आंखों में लौटी रोशनी

    By adminSeptember 21, 20261

    सागर l बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र रोग विभाग और आई बैंक ने कॉर्निया प्रत्यारोपण…

    प्रमं के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी : शैलेंद्र जैन सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

    September 21, 2026

    खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह

    September 21, 2026

    कनेरा देव प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का कांग्रेस ने किया निरीक्षण, बदहाल स्थिति पर आंदोलन की चेतावनी

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण: तीन दानदाताओं के नेत्रदान से चार बुजुर्गों की आंखों में लौटी रोशनी

    September 21, 2026

    प्रमं के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी : शैलेंद्र जैन सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

    September 21, 2026

    खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह

    September 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.