Author: admin

सागर। सदर बाजार में केसरवानी समाज की ओर से आयोजित श्री शीतला माता की सार्वजनिक तिसाला बड़ी पूजा रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। यह ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा अपने 186 वें वर्ष में भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ जारी रही। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना रही और पूरे सदर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण नजर आया। रथयात्रा दोपहर 12 बजे केशरी सदन, सदर से प्रारंभ होकर सदर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेमरबागा के पास पहुंची जहां रथ का विसर्जन किया गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ ने…

Read More

सागर। श्री देव भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधा रोपित करते हुए उसके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल…

Read More

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने रविवार को पूर्वयाऊ वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक-1 का औचक निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक श्री जैन वार्ड में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी, जिस पर वे तत्काल वहां रुके और दुकान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विधायक श्री जैन ने दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों से राशन वितरण, उपलब्ध सामग्री तथा दुकान की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे…

Read More

सागर। पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन ने रविवार को संत कंवरराम वार्ड स्थित श्री झूलेलाल उद्यान में स्थानीय नागरिकों एवं श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार पौधे भी शामिल रहे। उद्यान में लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय सिंधी समाजजनों ने ली। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया…

Read More

सागर। मालथौन क्षेत्र में जो काम कांग्रेस के 60 सालों में नहीं हुए वे पिछले 12 साल में हो गए हैं। इस साल से उल्दन बांध परियोजना का लाभ गांवों, खेतों में सिंचाई और हर घर में नल योजना के द्वारा हर परिवार को मिलना शुरू हो जाएगा। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय देवपुरा में नवीन ग्राम पंचायत भवन सहित 55.68 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 8.42 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधन करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर अपने संबोधन…

Read More

सागर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का लोकार्पण विधायक शैलेंद्र जैन ने किया । लगभग 1.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस नवीन भवन में भूतल एवं प्रथम तल सहित कुल 7 कक्षों का निर्माण किया गया है। नवीन भवन के लोकार्पण अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षकगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जब भी वे इस विद्यालय में आए हैं, उन्हें…

Read More

सागर। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, शक्कर एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं बाजार भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे जिला शहर कांग्रेस कार्यालय, सागर से हुआ। कांग्रेसजनों ने मुख्य बाजारों का भ्रमण कर बढ़ती महंगाई से आम जनता को हो रही परेशानियों का जायजा लिया और दुकानदारों व आम नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही…

Read More

सागर । मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश पदाधिकारियों और जिला संगठकों की बैठक भोपाल में आयोजित हुई।जिसमें जिला शहर कांग्रेस सेवादल परिवार से सिंटू कटारे ने बैठक में शिरकत की और अपनी बात प्रदेश संगठन के सामने रखी।शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने अपने सात साल के कार्यकाल की उपलब्धि और कार्यशैली की समस्त जानकारी प्रदेश संगठन को दी। शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव विजय साहू, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष बी.डी.पटैल,पार्षद श्रीमति सीमा कमल चौधरी,यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी,लल्ला यादव,जयदीप उपाध्याय,मनोज पवार, हरिनाम पटेल,हरिनाथ पटेल आदि ने भोपाल पहुंचकर बैठक में अपनी सहभागिता निभाई।

Read More

सागर । गौर यूथ फोरम की विश्वविद्यालय इकाई द्वारा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के कुलपति एवं कुलसचिव को विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में विश्वविद्यालय की जर्जर सड़कों एवं बारिश में जलभराव, पुरानी एवं क्षतिग्रस्त इमारतों की मरम्मत कराने एवं परिसर की साफ सफाई की मांग रखी गई ! वि वि परिसर में छात्र -छात्राओं के शौचालयों/ प्रशाधन की उचित एवं पर्याप्त व्यवस्था कराई जावे! जो हैं उनकी साफ-सफाई एवं मरम्मत कराने की मांग है!, गौर यूथ फोरम की ओर से इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सात दिवस के भीतर उचित…

Read More

सागर। बरसात के मौसम में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी और उनकी दैनिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए संकल्प फाउंडेशन ने शुक्रवार को पटकुई बारारू स्थित पीएम श्री स्कूल में छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को छतरियां वितरित कीं। संकल्प फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बारिश से बचाव का उपयोगी साधन उपलब्ध कराने के साथ उनके नियमित स्कूल आवागमन को सुविधाजनक बनाना था। इसके साथ ही संकल्प फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई,…

Read More