Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है – भूपेन्द्र सिंह सेवा संकल्प यात्रा का खुरई/ बांदरी में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भगवान श्री पारसनाथ की शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल

    September 25, 2026

    बंडा: सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, यात्रियों से जाने उनके अनुभव उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों को किया सम्मानित

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है – भूपेन्द्र सिंह सेवा संकल्प यात्रा का खुरई/ बांदरी में हुआ स्वागत
    • पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भगवान श्री पारसनाथ की शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल
    • बंडा: सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, यात्रियों से जाने उनके अनुभव उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों को किया सम्मानित
    • पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा का संदेश देने वाला पावन पर्व:- शैलेश केसरवानी दशलक्षण महापर्व पर मंगलधाम में निकली श्रीजी की विमान यात्रा
    • विकसित भारत के सपनों को विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरा : विधायक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
    • खुरई क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, सर्वे और मुआवजे का आग्रह
    • मां की अंतिम इच्छा का सम्मान, बेटों ने कराया नेत्रदान — बीएमसी आई बैंक ने सुरक्षित किए दोनों कॉर्निया
    • मां की अंतिम इच्छा का सम्मान, बेटों ने कराया नेत्रदान — बीएमसी आई बैंक ने सुरक्षित किए दोनों कॉर्निया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » बंडा: सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, यात्रियों से जाने उनके अनुभव उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों को किया सम्मानित
    ताजा ख़बरें

    बंडा: सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, यात्रियों से जाने उनके अनुभव उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों को किया सम्मानित

    admin By adminSeptember 25, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर l सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर जाने वाले सेवा संकल्प यात्रियों से संवाद किया, जिसमें बंडा से जुड़े सेवा संकल्प यात्री छत्तीसगढ़ निवासी अमन अग्रहरे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नक्सल मुक्त हुए हमारे क्षेत्र में खुशहाली अब आई है। महिला सशक्तिकरण और विकास की बात साझा करते हुए उन्होंने सागर में महिला नेतृत्व की बात भी कही। उन्होंने सागर, रायसेन, आगरा, झांसी पहुंचे यात्रियों से संवाद किया और यात्रा के दौरान उनके अनुभव सहित उनके कुशल-मंगल की जानकारी ली। सेवा संकल्प यात्रियों ने अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए बताया कि सेवा में आनंद का अनुभव मिल रहा है और उत्साह के साथ यात्रा आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से संबंधित अपने संवाद को भी यात्रियों ने प्रधानमंत्री से साझा किया।

    उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे आयुष्मान भारत योजना के तहत एक बच्ची को कैंसर का उपचार मिला और उसके स्वस्थ होने की जानकारी दी। यात्रियों ने बताया कि देश में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता और सफाई कर्मियों का सम्मान बढ़ा है तथा सड़क, अधोसंरचना, निर्माण एवं पीएम श्री स्कूलों का भी उल्लेख किया।
    प्रधानमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान युवाओं को शासकीय योजनाओं के संबंध में जागरूक करें एवं उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी दें।
    कार्यक्रम में उपस्थित यात्रियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आठ दिन की यात्रा पूर्ण कर नौवें दिन बण्डा में दो टोलियों का एक साथ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से यात्रियों का उत्साहवर्धन किया और यात्रा के उद्देश्यों को पुनः स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को समझने के लिए एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा करना आवश्यक है। इससे देश की संस्कृति, सभ्यता और विविधता के आदान-प्रदान के साथ एकजुटता की भावना मजबूत होती है। वाराणसी से वडनगर और वडनगर से वाराणसी की यह यात्रा युवाओं को देश को समझने, विकास की दिशा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके लाभार्थियों से संवाद एवं फीडबैक लेने का अवसर प्रदान कर रही है।
    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं यात्रियों से फीडबैक लेकर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली और सूक्ष्मता से कार्य करने का परिणाम है कि देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं का समाधान होने तक कार्य को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में इसी भावना के साथ गरीबों के कल्याण, देश की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और विश्व स्तरीय अधोसंरचना के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सेवा संकल्प यात्रा इसी भावना की झलक प्रस्तुत करती है।
    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों का सम्मान किया। उन्होंने यात्रियों से आत्मीयता से चर्चा कर यात्रा के अनुभवों की जानकारी ली और सभी का उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल लोधी, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह , रुपेश रोशन खरे , नीतेश जैन , प्रभुदयाल राठौर , लोकेंद्र सिंह , आयुष्य पांडे , कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम संजय जैन , तहसीलदार मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं, आमजन एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल , सांसद राहुल सिंह लोधी , विधायक वीरेंद्र सिंह सहित सेवा संकल्प यात्रियों द्वारा सांदीपनि विद्यालय बंडा में पौधरोपण किया गया।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है – भूपेन्द्र सिंह सेवा संकल्प यात्रा का खुरई/ बांदरी में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भगवान श्री पारसनाथ की शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल

    September 25, 2026

    पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा का संदेश देने वाला पावन पर्व:- शैलेश केसरवानी दशलक्षण महापर्व पर मंगलधाम में निकली श्रीजी की विमान यात्रा

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है – भूपेन्द्र सिंह सेवा संकल्प यात्रा का खुरई/ बांदरी में हुआ स्वागत

    By adminSeptember 25, 20261

    सागर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर (गुजरात) तक निकाली गई दो…

    पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भगवान श्री पारसनाथ की शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल

    September 25, 2026

    बंडा: सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, यात्रियों से जाने उनके अनुभव उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों को किया सम्मानित

    September 25, 2026

    पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा का संदेश देने वाला पावन पर्व:- शैलेश केसरवानी दशलक्षण महापर्व पर मंगलधाम में निकली श्रीजी की विमान यात्रा

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है – भूपेन्द्र सिंह सेवा संकल्प यात्रा का खुरई/ बांदरी में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भगवान श्री पारसनाथ की शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल

    September 25, 2026

    बंडा: सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, यात्रियों से जाने उनके अनुभव उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों को किया सम्मानित

    September 25, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.