सागर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर (गुजरात) तक निकाली गई दो सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई तथा बांदरी से मालथौन तक अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्राओं के साथ चल रहे देश की पवित्र दस नदियों के जल कलशों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प सभा को संबोधित करते हुए विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के पीछे जन जन से संवाद, सकारात्मकता, सेवा, समन्वय के साथ मानवता को केंद्र में रख कर समाज की सेवा करने का उद्देश्य है। इन यात्राओं से हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन होते हैं। खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से गुजरात के एतिहासिक व प्राचीन नगर बड़नगर तक निकाली जा रही इन यात्राओं की विभिन्न टोलियों का नामकरण देश की पवित्र नदियों के नाम पर किया गया है। बांदरी से मालथौन तक हमने टोली क्रमांक 8 का स्वागत अभिनन्दन किया जिसका नाम मां राप्ती नदी के नाम पर है। खुरई में हम सभी ने जिस टोली क्रमांक 9 का स्वागत किया उसका नामकरण ‘‘माता वरूणा नदी‘‘ के नाम पर है। मां वरूणा गंगा मैया की सहायक नदी हैं जिनके नाम पर काशी का नाम वाराणसी हुआ है। उन्होंने कहा कि यात्राओं के साथ चल रहे मंगल जल कलश में देश की पवित्र नदियों गंगा जी, यमुना जी, अलकनंदा, गोमती, मां नर्मदा, ताप्ती, राप्ती, वरुणा आदि पूज्यनीय नदियों का पवित्र जल है। इसी जल से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी और गुजरात के बड़नगर के प्राचीन मंदिर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के अलग-अलग भाषा, संस्कृति, परिवेश और अर्थ सामर्थ्य के युवा पवित्र नदियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। वे नदियां ही हैं जो अनंत काल से जन जन की सेवा करती आ रही हैं और किनारे पर आए मनुष्य से कभी नहीं पूछतीं कि कौन कहां से उसके आश्रय में आया है। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यात्राओं से शिक्षा मिलती है। प्रधानमंत्री ने स्वयं जीवन में खूब यात्राएं की हैं और वे यात्राओं को गुरु जैसा मानते हैं जो हमें अनुभव की पूंजी देती हैं। यात्राएं हमें नये से जुड़ने, नया सीखने, विविधता, विशालता, व्यापकता से साक्षात्कार करने की शिक्षा देती हैं। उनका मानना है कि सेवा संकल्प की यात्राएं कभी रुकती नहीं निरंतर चलती हैं। और यह सेवा यात्रा भी विकसित भारत बनने तक रुकना नहीं चाहिए। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें चुनौतियों को चुनौती देने का ध्येय लेकर आगे बढ़ना है। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने लंबे समय तक संगठन और सार्वजनिक जीवन में कार्य किया तथा गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी संभाली। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि अनुशासन, अच्छे संस्कार, सकारात्मक विचार और कर्म के प्रति समर्पण से व्यक्ति बड़े लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने हमें प्रेरणा दी है कि संकल्प कितना बड़ा हो सफलता का रास्ता छोटे प्रयासों की सिद्धि से बनता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग के संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए देशसेवा को अपना आधार बनाया है। वे जनता से सीधे संवाद और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उनका प्रयास रहा है। प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री स्वयं उनकी समस्याएं और अनुभव सुनते हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में भी 55 हजार प्रधानमंत्री आवासों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज देश और समाज के सामने नशा एक बड़ी चुनौती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को नशामुक्ति के लिए संकल्प लेकर जनजागरण में सहभागी बनना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि आज जब सेवा संकल्प यात्रा ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया है तब 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का दिन है।
बांदरी और खुरई दोनों स्थानों पर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा की अगवानी पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार, जिला मंत्री हरीशंकर कुशवाहा, सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों अनिल पाराशर, नीतेश यादव, राहुल चैधरी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने की।