सागर। पर्यूषण पर्व के समापन एवं अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शनिचरी स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार भगवान श्री पारसनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान श्री पारसनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान की पालकी यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। विधायक श्री जैन ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जैन समाज के सभी सदस्यों को अनंत चतुर्दशी एवं पर्यूषण पर्व के समापन की शुभकामनाएं दीं।
विधायक श्री जैन ने कहा कि पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम, त्याग, तपस्या और क्षमा का संदेश देता है। भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलते हुए हमें अपने जीवन में अहिंसा, सत्य, संयम और क्षमा जैसे मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तिभाव के साथ भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई और मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन एवं दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रशांत जैन, महेश बाबा, जय कुमार जैन, राजाराम जैन, डॉ. विनोद जैन, रुपेश जैन, रीतेश जैन, प्रवीण जैन, महेंद्र कुमार जैन सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, जैन समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।