सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को पत्र लिख कर खुरई विधानसभा क्षेत्र में अति वर्षा से खरीफ फसलों को हुये नुकसान व अफलन का सर्वे कराये की मांग का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में अति वर्षा की स्थिति से उड़द व सोयाबीन की फसलों में व्यापक क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को लिखे पत्र में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खुरई अन्तर्गत अनेक ग्रामों में किसानों की खरीफ फसलों को लगातार वारिश होने से अत्यधिक नुकसान हुआ है। इससे अनेक स्थानों पर उड़द एवं सोयाबीन की तैयार फसलों को क्षति हुई है। किसानों द्वारा अवगत कराया गया है कि उड़द में 50 से 60 प्रतिशत फसल फलियों में दाने अंकुरित होने अथवा अफलन के कारण सड़ चुकी हैं तथा सोयाबीन में अफलन से 25 से 30 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा फसल का सर्वे कराये जाने व उचित मुआवजा दिलाये जाने हेतु अनुरोध किया है। पत्र में खुरई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत खरीफ फसल उड़द व सोयाबीन का शीघ्र सर्वे कराये जाने तथा मुआवजा स्वीकृति हेतु उचित दिशा-निर्देश देने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है।