Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । नगर में कला और संस्कृति के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों से कार्यरत संस्था श्रुतिमुद्रा सांस्कृतिक समिति को भोपाल की संस्था ‘ तूलिका’ द्वारा सम्मानित किया गया। अवसर था रवींद्र भवन भोपाल में आयोजित तूलिका संस्था के वार्षिक महोत्सव का। कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय , श्रुतिमुद्रा अध्यक्ष डॉ कविता शुक्ला एवं प्रदेश प्रभारी मीडिया श्रीमती स्वाति जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात मध्यप्रदेश की सभी NGO को एकजुट करने के लिए U-NGO (United NGO)के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। महापौर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि…
सागर । नगर निगम के सामान्य सम्मेलन में राजस्व वसूली का कार्य निजी संस्था के हाथों में सौंपने के जन-विरोधी प्रस्ताव के खिलाफ जिला शहर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल एवं नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव व सभी कांग्रेसी पार्षदों ने पीली कोटी से पैदल मार्च करते हुए संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि नगर निगम के 48 वार्डों में पहले से ही राजस्व कर संरक्षक मौजूद हैं, फिर भी भाजपा शासित निगम निजीकरण का खेल रहा है।…
सागर। मकरोनिया स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में आईएमए सागर और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त रक्तदान शिविर में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, आश्रम सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर कुल 52 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. एम.के. जैन ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि जीवनदान है। एक यूनिट रक्त को रेड ब्लड सेल्स, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसे विभिन्न घटकों में विभाजित कर जरूरत के अनुसार अलग-अलग मरीजों के उपचार में उपयोग किया जा सकता है। दुर्घटनाओं, शल्य चिकित्सा, गंभीर रक्ताल्पता और कैंसर जैसी स्थितियों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती…
भोपाल । सागर में भगवान परशुराम भवन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा सांसद निधि से दस लाख की राशि दिए जाने पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा उनका सम्मान किया गया । इस दौरान समाजजनों द्वारा श्री सिंह का शॉल, सम्मान पत्र एवं भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा दे कर उनका धन्यवाद किया । इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज, सागर अध्यक्ष रामावतार पांडे , पं संतोष कुमार पाण्डेय(पूर्व अध्यक्ष नगर निगम, सागर) , पं राजेंद्र पाण्डेय (अध्यक्ष पुजारी संघ), पं अजय दुबे, पं प्रेमेन्द्र रिछारिया (गोलू), पं अनिल तिवारी (एस.वी.न) , पं अमित दुबे (रामजी),…
सागर । सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती गढ़ाकोटा में बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में संत रविदास जी की समरसता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में यह यात्रा सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा पहुंची। यात्रा के दौरान पालकी में विराजमान संत रविदास जी के ग्रंथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात नटराज ऑडिटोरियम गढ़ाकोटा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय…
भोपाल । मध्य प्रदेश में इस मानसून की कहानी अब केवल “कितनी बारिश हुई” से नहीं समझी जा सकती। 26 अगस्त की सुबह तक उपलब्ध IMD के विभिन्न आकलनों, वर्षा मानचित्रों, स्टेशनवार वर्षा आंकड़ों, मौसम अवलोकनों और RSMC New Delhi के Tropical Weather Outlook को एक साथ देखने पर तस्वीर कहीं अधिक दिलचस्प और चिंताजनक है । यह जानकारी देते हुए सेवानिवृत मौसम विज्ञानी डॉ शैलेन्द्र नायक ने बताया कि मानसून सक्रिय है, बादल व्यापक हैं, लेकिन बारिश का वितरण बेहद असमान है। प्रदेश के एक हिस्से में 24 घंटे के भीतर 155 मिमी पानी गिर रहा है, जबकि दूसरी…
सागर । इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस यानी ईद मिलादुनब्बी को मुस्लिम समाज द्वारा पूरे हर्षोल्लास और शांति सौहार्द पूर्वक मनाया गया। ईद मिलादुनब्बी पर मुस्लिम समाज द्वारा बाद नमाज जुमा बुरहानी चौक सदर बाजार से परचम कुसाई के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ।जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा,नौजवान,बच्चे या नवी-नवी या नवी-नवी के नारे लगाते हुये नात शरीफ और कलेमात पढ़ते हुऐ हाजी हजरात,बुजुर्ग, नौजवान आदि चल रहे थे।सदर बाजार से प्रारंभ हुआ ईद मिलादुनब्बी का जलूस जो कबूला पुल, भगवानगंज तिराहा,राधा तिराहा, कटरा जामा मस्जिद से होकर पुनः सदर बाजार में पहुंचा जहां…
सागर। शहर के महत्वपूर्ण पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल अटल पार्क को संजय ड्राइव से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे संपर्क पुल के निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता एवं समयसीमा को लेकर जानकारी ली। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि इस पुल के निर्माण के बाद अटल पार्क सीधे संजय ड्राइव से जुड़ जाएगा, जिससे पार्क में आने-जाने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में अटल पार्क का प्रवेश तिली मार्ग की ओर से है, जबकि…
सागर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा एक सराहनीय और संदेशमूलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच सेवादल कार्यकर्ताओं ने मोतीनगर मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया और पौधों का रोपण कर पर्यावरण व स्वच्छता संरक्षण का संदेश दिया। सेवादल के जिला शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व तथा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस व सेवादल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम…
सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी (ISA), सागर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह महाविद्यालय बालक छात्रावास, तिली, सागर में मैनिकिन्स पर आधारित मेगा सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रावास में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के डिग्री पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी निवास करते हैं। ऐसे युवाओं को जीवन बचाने की इस महत्वपूर्ण तकनीक का प्रशिक्षण देना कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य रहा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मैनिकिन्स पर सीपीआर की वास्तविक तकनीक का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अजय सिंह ने सीपीआर की पूरी प्रक्रिया को…
