सागर। बालक हिल व्यू कॉलोनी, शिवाजी नगर वार्ड में स्मृतिशेष पं. श्री विष्णुदत्त तिवारी की स्मृति में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं सागर की सुख-समृद्धि की कामना की तथा कथा का धर्मलाभ प्राप्त किया।

कथा व्यास पं. श्री महेन्द्र प्रसाद दुबे (मगरोन वाले) द्वारा संगीतमय शैली में श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न आध्यात्मिक, धार्मिक एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान भजनों एवं धार्मिक प्रसंगों से कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंग हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आत्मिक शांति प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति हमें प्रेम, करुणा, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य भी होता है। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजक परिवार को शुभकामनाएं दीं।
आयोजक परिवार ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा स्थल पर उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। श्रीमद्भागवत कथा की मुख्य यजमान श्रीमती कुसुमलता तिवारी एवं स्वाति-विनोद तिवारी तथा सरिता-मनोज कुमार तिवारी हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर शुभम नामदेव, नमन चौबे, सुजीत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।