Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक समान नंबर की चल रही थीं दो बसें,एक बेगमगंज एक सागर से जप्त

    September 22, 2026

    खेल परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जर्जर भवन होगा डिस्मेंटल, निर्मित होगी अत्याधुनिक नई इमारत

    September 22, 2026

    खुरई क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक समान नंबर की चल रही थीं दो बसें,एक बेगमगंज एक सागर से जप्त
    • खेल परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जर्जर भवन होगा डिस्मेंटल, निर्मित होगी अत्याधुनिक नई इमारत
    • खुरई क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड
    • स्थान उपलब्ध होने पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की भी तैयारी : शैलेंद्र जैन मधुकर शाह वार्ड में सामुदायिक भवन के प्रथम तल का हुआ शिलान्यास
    • सम्मान वही सार्थक जो समाज के काम आए : श्रीमती सरोज सिंह सेवन में 300 विद्यार्थियों को सामग्री वितरित
    • जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सेवा का उद्देश्य : रिशांक तिवारी संकल्प फाउंडेशन ने संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों के साथ साझा की खुशियां
    • सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महाभिषेक, प्रार्थना सभा और श्री हनुमत लक्ष्यार्चन के साथ सम्पन्न हुआ रावतपुरा सरकार के चातुर्मास का समापन
    • बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण: तीन दानदाताओं के नेत्रदान से चार बुजुर्गों की आंखों में लौटी रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सम्मान वही सार्थक जो समाज के काम आए : श्रीमती सरोज सिंह सेवन में 300 विद्यार्थियों को सामग्री वितरित
    ताजा ख़बरें

    सम्मान वही सार्थक जो समाज के काम आए : श्रीमती सरोज सिंह सेवन में 300 विद्यार्थियों को सामग्री वितरित

    admin By adminSeptember 22, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि सम्मान वही सार्थक है, जो समाज के काम आए। इसी भावना के साथ पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा शुरू किए गए “सम्मान, जो समाज के काम आए” संकल्प के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेवन में 300 छात्र-छात्राओं को बैग, कॉपी, टिफिन, पानी की बोतल सहित उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान 20 छात्र-छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के लिए साइकिल मिलने से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने में मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध सामग्री का सदुपयोग करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

    श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि “सम्मान, जो समाज के काम आए” कार्यक्रम की मूल भावना यह है कि फूल-मालाओं और गुलदस्तों के स्थान पर ऐसी सामग्री भेंट की जाए, जिसका उपयोग जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किया जा सके। इसी उद्देश्य से पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह को विभिन्न अवसरों पर सम्मान स्वरूप प्राप्त होने वाली सामग्री को लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए प्राप्त कॉपी, पेन, बैग, छाते, टिफिन और पानी की बोतल जैसी सामग्री विद्यालयों में वितरित की जाती है, वहीं बहनों के लिए प्राप्त साड़ियां तथा अन्य उपयोगी सामग्री भी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही है। इसी प्रकार कूलर सहित अन्य सामग्री का उपयोग अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर कराया जा रहा है, ताकि सम्मान की यह परंपरा केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित न रहकर समाज के लिए उपयोगी साबित हो।
    उन्होंने कहा कि आज सेवन गांव में विद्यार्थियों को सामग्री वितरित करने का उद्देश्य यही है कि उन्हें पढ़ाई के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और वे संसाधनों के अभाव में अपनी शिक्षा से पीछे न रहें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें प्राप्त बैग, कॉपी, टिफिन, पानी की बोतल और अन्य सामग्री का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को नई दिशा देने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और विद्यार्थी यदि अभी से मेहनत, अनुशासन और लगन को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता, शिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई करें।
    श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि साइकिल वितरण विद्यार्थियों के लिए केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहयोग का माध्यम है। जो छात्र-छात्राएं दूर से विद्यालय आते हैं, उनके लिए आवागमन में लगने वाला समय और परेशानी साइकिल मिलने से कम होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं का उद्देश्य उन्हें शिक्षा से जोड़ना और उनकी राह को आसान बनाना है, इसलिए पात्र विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें अवसर, संसाधन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। समाज के सहयोग से जब विद्यार्थियों को जरूरी सामग्री मिलती है तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक गंभीरता से आगे बढ़ते हैं।
    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और उन्हें हासिल करने के लिए अभी से लगातार मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी डॉक्टर, कलेक्टर, इंजीनियर, शिक्षक सहित किसी भी क्षेत्र में जाकर अपनी पहचान बना सकते हैं, लेकिन इसके लिए पढ़ाई के प्रति गंभीरता, समय का सदुपयोग और निरंतर परिश्रम जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अच्छे संस्कारों के साथ शिक्षा प्राप्त करें, अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें तथा अपनी सफलता के माध्यम से अपने गांव, खुरई क्षेत्र और पूरे समाज का नाम रोशन करें।
    कार्यक्रम में सरपंच अर्चना श्रीवास्तव, उपसरपंच मथुरा प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि विनय श्रीवास्तव, बामोरा मंडल अध्यक्ष पंडित अनिल पाराशर, रमेश पटेल जनपद सदस्य, संतोष पटेल जनपद सदस्य, सुरपाल यादव, सचिन साहू, पप्पू यादव, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, सीताराम यादव, लक्ष्मीकांत यादव, रानू यादव, पंडित रवि पाराशर ग्राम पंचायत सचिव, राजपाल राजपूत, राहुल यादव, रतिराम यादव, श्रीकांत यादव उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    एक समान नंबर की चल रही थीं दो बसें,एक बेगमगंज एक सागर से जप्त

    September 22, 2026

    खेल परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जर्जर भवन होगा डिस्मेंटल, निर्मित होगी अत्याधुनिक नई इमारत

    September 22, 2026

    खुरई क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    एक समान नंबर की चल रही थीं दो बसें,एक बेगमगंज एक सागर से जप्त

    By adminSeptember 22, 20261

    सागर । परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा त्यौहारों का सीजन होने से यात्री बसों में…

    खेल परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जर्जर भवन होगा डिस्मेंटल, निर्मित होगी अत्याधुनिक नई इमारत

    September 22, 2026

    खुरई क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड

    September 22, 2026

    स्थान उपलब्ध होने पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की भी तैयारी : शैलेंद्र जैन मधुकर शाह वार्ड में सामुदायिक भवन के प्रथम तल का हुआ शिलान्यास

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    एक समान नंबर की चल रही थीं दो बसें,एक बेगमगंज एक सागर से जप्त

    September 22, 2026

    खेल परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जर्जर भवन होगा डिस्मेंटल, निर्मित होगी अत्याधुनिक नई इमारत

    September 22, 2026

    खुरई क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड

    September 22, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.