Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा देंःगोविंद सिंह राजपूत कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का मंत्री ने किया सम्मान

    September 20, 2026

    युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह श्री मद भागवत गीता प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    September 20, 2026

    भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होने से माता-पिता का आशीर्वाद और परमपिता की कृपा बरसती है : पं शास्त्री

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा देंःगोविंद सिंह राजपूत कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का मंत्री ने किया सम्मान
    • युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह श्री मद भागवत गीता प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होने से माता-पिता का आशीर्वाद और परमपिता की कृपा बरसती है : पं शास्त्री
    • राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत
    • ‘एक रोटी गौ माता के लिए’ अभियान में रविशंकर वार्ड पहुंचे रावतपुरा सरकार महाराज महाकाली मंदिर (चमेली चौक) से दिया गौ सेवा का संदेश
    • बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, शहर सेवादल ने घटनास्थल पहुंचकर जलाया ‘हकीकत का दिया
    • थकान से धड़कन तक: थायरॉइड के लक्षणों पर आईएमए सागर का जागरूकता अभियान
    • कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आदतन अपराधी की मां का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 315 बोर राइफल जब्त करने का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा देंःगोविंद सिंह राजपूत कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का मंत्री ने किया सम्मान
    ताजा ख़बरें

    भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा देंःगोविंद सिंह राजपूत कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का मंत्री ने किया सम्मान

    admin By adminSeptember 20, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। भगवान श्रीराम के पुत्र भगवान लव-कुश केवल हमारे आराध्य नहीं, बल्कि साहस, संस्कार, शिक्षा, स्वाभिमान, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, हमें सत्य और संस्कारों का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आज आवश्यकता है कि हम भगवान लव-कुश के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य देने का संकल्प लें। यह बात मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने भगवान लव-कुश जन्म उत्सव एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।

    अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित भगवान लव-कुश जन्म उत्सव एवं सम्मान समारोह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भगवान लव-कुश का स्मरण करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज ने कृषि, शिक्षा, व्यापार, उद्यम, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी है और यदि युवाओं को अच्छी शिक्षा, संस्कार, कौशल और अवसर मिलें तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश को आगे ले जा सकते हैं।
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बच्चों की शिक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास शुरू की गई हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि केवल भवन बनाने से शिक्षा बेहतर नहीं होती, बल्कि बच्चों को आधुनिक संसाधन, बेहतर वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है। हमारा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का बच्चा चाहे गांव में रहता हो या शहर में, उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
    युवा केवल नौकरी लेने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें
    मंत्री ने युवाओं से कहा कि आज के समय में केवल सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा करना ही सफलता का रास्ता नहीं है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता और आधुनिक व्यवसाय के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हमारे युवा पढ़ें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें, खेलों में आगे बढ़ें, तकनीकी शिक्षा प्राप्त करें और रोजगार के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बनें।” उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा में युवाओं की प्रतिभा को अवसर देने के लिए खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाते हैं। सरकार और समाज दोनों का दायित्व है कि युवाओं को सकारात्मक दिशा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं।
    गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि समाज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा, खेल, प्रशासन, चिकित्सा, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होना चाहिए कि बेटी को शिक्षा मिले, बेटी को सम्मान मिले और बेटी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। उन्होंने कहा कि जब बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेगी तो परिवार मजबूत होगा और परिवार मजबूत होगा तो समाज तथा राष्ट्र भी मजबूत होगा।
    मंत्री ने कहा कि विकास का अर्थ केवल सड़क और भवन निर्माण नहीं है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी मजबूत होना जरूरी है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कुशवाहा और पटेल समाज की पहचान मेहनत, ईमानदारी, कृषि, उद्यम और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी है। हमारे किसान खेतों में अन्न पैदा कर देश का पेट भरते हैं, हमारे युवा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं तथा समाज के लोग व्यापार और सामाजिक सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने समाजजनों से कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी के निर्माण पर भी ध्यान देना होगा। बच्चों को शिक्षा देना, युवाओं को अवसर देना और समाज में एकता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
    समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत
    गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान लव-कुश जन्मोत्सव केवल किसी एक समाज के गौरव का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। हमें समाज के बीच दूरी नहीं, बल्कि संवाद और भाईचारा बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा “विवाद नहीं, संवाद हो। भेदभाव नहीं, समरसता हो। हम सभी मिलकर समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है।
    कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही समाजहित, सामाजिक सेवा, शिक्षा,डाॅक्टर,वकील एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। मंत्री ने सम्मानित विद्यार्थियों और समाजसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी आज सम्मानित हो रहे हैं, वे भविष्य में अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करें। समाज को ऐसे प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
    अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के इस आयोजन में नरयावली विधानसभा के विधायक प्रदीप लारिया, ग्वालियर लोकसभा सांसद भारत सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महामंत्री कुशवाहा समाज अर्जुन पटेल, महासचिव नारायण सिंह कुशवाहा, विदिशा से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ग्वालियर, राजेश कुशवाहा, हरदा से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल कनेरा, अनिल पटेल, माया पटेल, गोविंद पटेल सिहोरा, श्याम पटेल, अशोक पटेल पिपरा, शिवराज पटेल राहतगढ़, शोभाराम पटेल, जगदीश पटेल, चंदन, शिवम पटेल, रूपलाल, प्रमोद सहित शहर तथा जिले भर से जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान लव-कुश के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह श्री मद भागवत गीता प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    September 20, 2026

    भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होने से माता-पिता का आशीर्वाद और परमपिता की कृपा बरसती है : पं शास्त्री

    September 20, 2026

    राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा देंःगोविंद सिंह राजपूत कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का मंत्री ने किया सम्मान

    By adminSeptember 20, 20261

    सागर। भगवान श्रीराम के पुत्र भगवान लव-कुश केवल हमारे आराध्य नहीं, बल्कि साहस, संस्कार, शिक्षा,…

    युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह श्री मद भागवत गीता प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    September 20, 2026

    भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होने से माता-पिता का आशीर्वाद और परमपिता की कृपा बरसती है : पं शास्त्री

    September 20, 2026

    राधा अष्टमी के पर्व पर निकली शोभा यात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा और संस्कार से समाज को नई दिशा देंःगोविंद सिंह राजपूत कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का मंत्री ने किया सम्मान

    September 20, 2026

    युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए – अविराज सिंह श्री मद भागवत गीता प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    September 20, 2026

    भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होने से माता-पिता का आशीर्वाद और परमपिता की कृपा बरसती है : पं शास्त्री

    September 20, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.