Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम : संगीता तिवारी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में महापौर ने लिया धर्मलाभ

    September 29, 2026

    निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समाजसेवियों के साथ लोहिया पार्क का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

    September 29, 2026

    धर्म और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : विधायक शैलेंद्र जैन श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम : संगीता तिवारी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में महापौर ने लिया धर्मलाभ
    • निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समाजसेवियों के साथ लोहिया पार्क का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
    • धर्म और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : विधायक शैलेंद्र जैन श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ
    • अब एक रुपये किलो मिलेगा खाद्यान्न विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु वर्ग के छात्रावासों-आश्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, मंत्रि-परिषद ने दी मंजूरी
    • शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन
    • भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई
    • सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
    • निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » अब एक रुपये किलो मिलेगा खाद्यान्न विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु वर्ग के छात्रावासों-आश्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, मंत्रि-परिषद ने दी मंजूरी
    ताजा ख़बरें

    अब एक रुपये किलो मिलेगा खाद्यान्न विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु वर्ग के छात्रावासों-आश्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, मंत्रि-परिषद ने दी मंजूरी

    admin By adminSeptember 29, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को राहत देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग के छात्रावासों, आश्रमों एवं सामुदायिक कल्याण केन्द्रों में रहने वाले विद्यार्थियों एवं रहवासियों को अब एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई।

    प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से इन संस्थानों में रहने वाले विद्यार्थियों को भोजन के लिए मिलने वाले गेहूं और चावल पर बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। यह व्यवस्था उन्हें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के शासकीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के समान रियायती खाद्यान्न सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
    *समान सुविधा, समान अवसर की ओर कदम :*
    खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में जून 2002 से विभिन्न कल्याणकारी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा संचालित संस्थाओं को बीपीएल दर पर गेहूं एवं चावल उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू है। नवंबर 2014 से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शासकीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को एक रुपये प्रति किलो की दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
    इसी क्रम में अब विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग के छात्रावासों, आश्रमों एवं सामुदायिक कल्याण केन्द्रों के रहवासियों को भी एक रुपये प्रति किलो की दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
    *15 किलो खाद्यान्न पर बड़ी राहत :*
    वर्तमान व्यवस्था के तहत इन संस्थानों में रहने वाले प्रत्येक रहवासी को प्रतिमाह 12 किलो गेहूं 5 रुपये प्रति किलो और 3 किलो चावल 6.50 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गेहूं और चावल दोनों एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा तथा छात्रावासों एवं आश्रमों में भोजन की व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।
    *52 लाख रुपये सालाना वहन करेगी सरकार :*
    खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि 01 रुपये प्रति किलो की दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर राज्य शासन पर लगभग 52 लाख रुपये प्रतिवर्ष का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। राज्य सरकार विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद वर्गों को राहत देने के उद्देश्य से इस अतिरिक्त वित्तीय भार को स्वयं वहन करेगी।
    श्री राजपूत ने बताया कि सरकार का उद्देश्य केवल रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उनकी शिक्षा और जीवन-यापन से जुड़ी आवश्यकताओं में सहयोग करना भी है। एक रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं एवं चावल उपलब्ध होने से इन संस्थानों की भोजन व्यवस्था पर आने वाला खर्च कम होगा और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
    *कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की पहल :*
    खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु वर्ग के विद्यार्थियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत करेगा। रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर भोजन व्यवस्था मिल सकेगी और उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव भी कम होगा।
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय सामाजिक समावेशन, समान अवसर और जरूरतमंद वर्गों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह निर्णय समाज के जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक राहत देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम : संगीता तिवारी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में महापौर ने लिया धर्मलाभ

    September 29, 2026

    निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समाजसेवियों के साथ लोहिया पार्क का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

    September 29, 2026

    धर्म और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : विधायक शैलेंद्र जैन श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम : संगीता तिवारी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में महापौर ने लिया धर्मलाभ

    By adminSeptember 29, 20263

    सागर। बालक हिल व्यू कॉलोनी, शिवाजी नगर वार्ड में स्मृतिशेष पं. श्री विष्णुदत्त तिवारी की…

    निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समाजसेवियों के साथ लोहिया पार्क का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

    September 29, 2026

    धर्म और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : विधायक शैलेंद्र जैन श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ

    September 29, 2026

    अब एक रुपये किलो मिलेगा खाद्यान्न विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु वर्ग के छात्रावासों-आश्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, मंत्रि-परिषद ने दी मंजूरी

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम : संगीता तिवारी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में महापौर ने लिया धर्मलाभ

    September 29, 2026

    निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समाजसेवियों के साथ लोहिया पार्क का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

    September 29, 2026

    धर्म और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : विधायक शैलेंद्र जैन श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ

    September 29, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.