सागर । बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने इंदौर के मशहूर सराफा बाजार की चौपाटी पर रात को अपने अंदाज में एंजॉय किया। सिर पर स्कार्फ और चेहरे पर मास्क लगाए अभिनेत्री सराफा की गलियों में पहुंचीं और देर रात तक अलग-अलग स्टॉल पर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। बाद में उन्होंने इस फूड आउटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

*दिव्या को खूब भाया सराफा का रात वाला अंदाज*
दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में सराफा के लेट नाइट फूड मार्केट की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘Absolutely loved the Sarafa Bazaar in Indore!! What a fab concept of late night food market!! Aur chup chup ke khaane ka mazzaaa hi aur hai…’ इसके साथ उन्होंने अपने साथ मौजूद व्यक्ति को मजाकिया अंदाज में ‘partner in crime’ भी बताया। इस दौरा मास्क और स्कार्फ में सराफा पहुंचीं थीं अभिनेत्री, उन्होंने छोले-टिकिया और गराडू समेत स्थानीय स्वाद चखे और सोशल मीडिया पर शेयर किया बाजार का वीडियो ।
बताया जाता है कि दिव्या ने सराफा में घूमते हुए छोले-टिकिया, पापड़ी चाट, गराडू और कोकोनट क्रश जैसे व्यंजनों का स्वाद लिया। मास्क और स्कार्फ की वजह से वह बाजार में अपेक्षाकृत सहजता से घूम सकीं और फूड स्टॉल्स का आनंद लिया।
दिव्या दत्ता के पोस्ट की सबसे ज्यादा चर्चा उनके ‘चुप-चुप के खाने’ वाले अंदाज को लेकर हुई। उन्होंने सराफा के खाने के साथ वहां की रात की रौनक का भी आनंद लिया और अपने फैंस के साथ यह अनुभव साझा किया।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो
अभिनेत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर इंदौर के मशहूर सराफा बाजार की एक अलग तस्वीर दिखाता है—जहां रात में फिल्मी सितारा भी आम लोगों की तरह स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने पहुंच जाता है। उनके द्वार शेयर किया गया यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसे अब सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले खूब वायरल कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इंदौर में सराफा बाजार स्थित चाट चौपाटी पूरे देश में फेमस है, यहां लता मंगेश्वर, आशा भौसले से लेकर तमाम फिल्मी दुनिया के नामी अभिनेता—अभिनेत्री यहां पर फेमस चाट का आनंद लेने के लिए आते रहते हैं। हाल ही में दिव्या दत्ता के अलावा आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत सिंह अरशद वारसी और जैकी भगनानी जैसी हस्तियां भी इंदौरी जायके का स्वाद चखने यहां आ चुकी हैं।
सराफा की खासियत ही यह है कि दिन में आभूषणों के कारोबार के लिए पहचाना जाने वाला बाजार रात होते-होते फूड मार्केट में बदल जाता है। देर रात तक यहां स्थानीय स्नैक्स और मिठाइयों के लिए लोगों की भीड़ रहती है। दिव्या की पोस्ट ने इसी खास नाइट-फूड कल्चर की झलक सामने रखी।