जबलपुर। सागर में आर्मी भर्ती रैली में आने वाले परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चला रही है। यह विशेष ट्रेन मकरोनिया–मुरैना–मकरोनिया के मध्य संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 01711 मकरोनिया–मुरैना अनारक्षित स्पेशल दिनांक 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक कुल 3 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन मकरोनिया से प्रतिदिन 18:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा सागर, खुरई, बीना मालखेड़ी, आगासोद एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए अगले दिन 4 बजे मुरैना पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 01712 मुरैना–मकरोनिया अनारक्षित स्पेशल दिनांक 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक कुल 3 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन मुरैना से प्रतिदिन 05:00 बजे प्रस्थान कर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगासोद, बीना मालखेड़ी, खुरई एवं सागर होते हुए 14:00 बजे मकरोनिया पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन का सागर में 18:25 बजे, खुरई में 19:30 बजे, मालखेड़ी में 19:45 बजे तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी में 22:00 बजे आगमन होगा । वापसी दिशा में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी में 11:00 बजे, मालखेड़ी में 12:45 बजे, खुरई में 13:02 बजे तथा सागर में 13:40 बजे आगमन होगा ।
विशेष ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी के कोच एवं 2 एसएलआर सहित कुल 12 आईसीएफ कोच होंगे। ट्रेन का संचालन विद्युत कर्षण से किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन संचालित की जा रही है। यात्रियों एवं परीक्षार्थियों से अपील है कि वे निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा इस अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ उठाएं।