सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने अपनी धर्मपत्नी एवं लीगल राइट काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन के साथ दिल्ली स्थित ऋषभ विहार पहुंचकर परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं श्रीमती अनुश्री जैन ने परम पूज्य आचार्य श्री के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर धर्म एवं अध्यात्म से जुड़ी चर्चा की। आचार्य श्री ने दंपति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

उल्लेखनीय है कि विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन की अर्धांगिनी एवं लीगल राइट काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन के जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने वृंदावन पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी, श्री राधा रमण जी एवं श्री राधा वल्लभ जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था से परिपूर्ण इस अवसर पर श्रीमती अनुश्री जैन ने भगवान के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा सर्वमंगल की कामना की। इसके पश्चात दिल्ली पहुंचकर परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक श्री जैन ने कहा कि संतों के दर्शन और उनका आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करता है। पूज्य संतों के सान्निध्य में पहुंचना स्वयं में सौभाग्य और पुण्य का अवसर है।