Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    October 2, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह
    • सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन
    • सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ
    • गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस पर सागर में विशेष स्वच्छता अभियान: सांसद, कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों ने सफाईमित्रों का किया सम्मान
    • गांधी जयंती 5 आजीवन कारावास के कैदी हुए रिहा , रामसरोज समूह ने गंगाजल, महाकाल दुपट्टा और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर अपराध से हमेशा दूर रहने का दिलाया संकल्प
    • गांधी जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के घर पहुंचा सेवा दल, गांधी विचारों को जीवन में उतारने पर वरिष्ठजनों से की चर्चा,अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया सम्मान
    • पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ दर्शन कर विधायक ने सपत्नीक लिया आशीर्वाद जन्मदिवस पर श्रीमती अनुश्री जैन ने वृंदावन में भगवान बांके बिहारी, राधा रमण एवं राधा वल्लभ जी के किए दर्शन
    • आर्मी भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे चला रही है अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » गांधी जयंती 5 आजीवन कारावास के कैदी हुए रिहा , रामसरोज समूह ने गंगाजल, महाकाल दुपट्टा और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर अपराध से हमेशा दूर रहने का दिलाया संकल्प
    ताजा ख़बरें

    गांधी जयंती 5 आजीवन कारावास के कैदी हुए रिहा , रामसरोज समूह ने गंगाजल, महाकाल दुपट्टा और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर अपराध से हमेशा दूर रहने का दिलाया संकल्प

    admin By adminOctober 2, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मतीथि के पावन अवसर पर सागर केंद्रीय जेल में मानवता, आत्मचिंतन और सुधार की भावना से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं जेल विभाग की नई सुधार नीति के तहत इस विशेष अवसर पर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 5 दंडित बंदियों को विशेष माफी के तहत रिहा किया गया, जिससे उनके जीवन में नई शुरुआत की एक मजबूत राह खुली है। गांधीजी के सत्य,अहिंसा,आत्मसंयम और सद्मार्ग के संदेश रहे, जिसके माध्यम से रिहा होने वाले बंदियों और अन्य साथियों को सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

    कारावास की अवधि के दौरान इन बंदियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से टेलरिंग, कारपेंट्री,लोहारी,भवन मिस्त्री और भवन निर्माण जैसे उपयोगी रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए गए थे, ताकि वे जेल से बाहर आकर अपनी आजीविका स्वतंत्र और सम्मानपूर्वक अर्जित कर सकें।
    इस अवसर पर इन सभी रिहा होने वाले बंदियों को विदाई स्वरूप में रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा जेल अधीक्षक श्री रमेश चंद्र आर्य जी की उपस्थिति में गंगाजल, महाकाल का दुपट्टा एवं पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपने आगामी जीवन में गीता के दिव्य सार को मन में बसाकर कभी भी अपराध के रास्ते पर कदम नहीं रखेंगे। कैसी भी विकट परिस्थितियां क्यों न हों, वे अपने विवेक, धैर्य और ईश्वर की भक्ति का संबल लेकर अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
    इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्या ने कहा कि गांधी जयंती केवल राष्ट्रपिता को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके सत्य,अहिंसा और मानवता के विचारों को अपने आचरण में ढालने का अवसर है। इंसान से भूल हो सकती है, लेकिन सुधार और सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प किसी भी व्यक्ति के जीवन की पूरी दिशा बदल सकता है। उन्होंने रिहा होने वाले कैदियों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने अतीत की भूलों से सीख लें,पूरी तरह अपराध से तौबा करें और एक आदर्श नागरिक के रूप में जीवन जीकर समाज व परिवार का विश्वास जीतें। उन्होंने रामसरोज समूह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि रामसरोज समूह के सदस्य जेल कैदियों के सुधार हेतु लगातार कार्य करते रहते हैं।
    रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि किसी व्यक्ति की एक गलती उसके पूरे जीवन की पहचान नहीं बन सकती। यदि सही दिशा, संस्कार और समाज का संबल मिले, तो कोई भी व्यक्ति सकारात्मक बदलाव की इबारत लिख सकता है। गांधी जयंती पर बंदियों को सम्मान के साथ विदाई देना और उन्हें नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना मानवीय संवेदना का अनूठा उदाहरण है।
    समाजसेवी अखिलेश मौनी केशरवानी ने कहा कि बंदियों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करना केवल एक धार्मिक पुस्तक देना नहीं, बल्कि उन्हें विवेक, धैर्य, आत्मसंयम और सदाचरण की ऊर्जा देना है। उन्होंने कहा कि जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जल्दबाजी या शॉर्टकट अपनाने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए। ईश्वर की भक्ति और गीता का ज्ञान ही मनुष्य को सही मार्ग दिखाता है।
    इस अवसर पर महिला प्रभारी गीता राठौर,जेलर सौरभ सिंह,हरिकिशन अहिरवार,भूपेंद्र अहिरवार, बृजेश दुबे, रुद्रांश केशरी, युवराज केसरी,कुणाल केशरी, शिवांश सोनी,अनमोल गुप्ता, वृंदावन पाठक, अभिषेक स्थपक,संतोष सेन सहित जेल स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    October 2, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    By adminOctober 2, 20261

    खुरई। स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। सड़क, पार्क और…

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026

    गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस पर सागर में विशेष स्वच्छता अभियान: सांसद, कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों ने सफाईमित्रों का किया सम्मान

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    October 2, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.