Author: admin

सागर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागर की स्थापना के 200 वर्ष जनवरी माह में पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्व विद्यार्थियों द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजन के स्वरूप, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पुरानी गवर्नमेंट स्कूल और वर्तमान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर के इतिहास की एक गौरवशाली संस्था रही है। यह…

Read More

सागर । अरिहंत विहार कालोनी निवासी सागर के 101 वर्षीय वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन से विगत जुलाई माह आनलाइन ठगी के माध्यम से बैंक खाते से दो बार में 176000 रुपए की ठगी हुयी थी जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने केबिनेट मंत्री गोविन्द राजपूत से गुहार लगाई थी। स्वतंत्रता सेनानी के साथ हुई ठगी मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के मोहली आगमन पर ताराचंद की मुख्यमंत्री से भेंट कराकर उनके साथ हुई ऑनलाइन ठगी मामले से अवगत कराया मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता दिखाते…

Read More

सागर । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से सदर मुहाल स्थित शास्त्री चौक तक पैदल मार्च निकाला। काले कपड़े पहनकर शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समापन स्थल पर प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के छाया चित्रों के पोस्टर जलाए और इसे इतिहास का काला दिवस बताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन के इशारे पर भाजपा सरकार ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। जब कांग्रेस अध्यक्ष…

Read More

सागर| कचरा संग्रहण के नाम पर नागरिकों से रुपए मांगने का मामला सामने आया है। शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा और केशवगंज वार्डों से इस तरह की शिकायतें नगर निगम तक पहुंची हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। निगम ने साफ किया है कि कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर किसी भी नागरिक से राशि लेने के लिए कोई अनधिकृत व्यक्ति अधिकृत नहीं है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मुताबिक शहर के अलग-अलग वार्डों में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा…

Read More

सागर। एमआईसी सहित पार्षदों के द्वारा विकास, जनहित के कार्यों को लेकर निगमायुक्त द्वारा किए जा रहे कथित विलंब के चलते अब आयुक्त और महापौर के बीच छिड़ा शीतयुद्ध अब चरम पर आ चुका है। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने इसे लेकर संभाग कमिश्नर दिलीप कुमार से एमआईसी सदस्यों के साथ मिलकर निगमायुक्त की शिकायत की है । महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने संभागायुक्त दिलीप कुमार से भेंट कर निगमायुक्त राजकुमार खत्री की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। महापौर ने संभागायुक्त को पत्र सौंपते हुए महापौर परिषद द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी निर्णयों को लंबित रखने, निर्धारित…

Read More

सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा, भोपाल में सकल दिगंबर जैन समाज मध्यप्रदेश द्वारा क्षमावाणी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य श्री समय सागर महाराज हबीबगंज जैन मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर पैदल विहार करते हुए विधानसभा पहुंचे। मार्ग में वल्लभ भवन के सामने जैन समाज के आईएएस अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने आचार्य संघ का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया।…

Read More

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र की दो नगर परिषदों बांदरी और मालथौन में नवरात्रि के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव द्वारा दी गई सौगात जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल से जल योजना’ का शुभारंभ हो जाएगा। खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से इन दोनों नगर परिषदों की हर घर नल जल योजनाओं के लिए आवश्यक सुरक्षा निधि की राशि कुल 1,53,46,210 एमपीयूडीसी के माध्यम से जमा करा दी गई है। मप्र जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई सागर द्वारा क्रियान्वित मालथौन समूह जल प्रदाय योजना से मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी को जल शोधन…

Read More

सागर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर विधायक शैलेंद् जैन ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी के साथ पीएम श्री एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल, काकागंज पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें महापुरुषों द्वारा रचित एवं महापुरुषों के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तकों के सेट वितरित किए। इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी सामान्य ज्ञान एवं देश के प्रति जागरूकता को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों के संबंध में प्रश्न पूछे और विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों पर उनका उत्साहवर्धन…

Read More

सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला शहर कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन, सागर में आयोजित की गई। बैठक आयोजन जिला शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने की उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक सक्रिय होकर जनता के मुद्दों को उठाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का हम सबको मिलकर विरोध करना है और…

Read More

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित समय सीमा बैठक में विभिन्न प्रशासकीय विभागों, जनशिकायतों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर पेनल्टी लगाने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जन विश्वास शिविर के प्रारंभ होने से पूर्व सभी लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कर उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए। शिकायतों के बिना किसी कारण लंबित रहने पर एमपीईबी, सामाजिक न्याय विभाग तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।…

Read More