Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    August 22, 2026

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं

    August 22, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया
    • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं
    • महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन
    • भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर सेवादल परिवार हुआ शामिल
    • गौर यूथ फोरम ने विवि की बदहाल सड़कों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    • संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा
    • संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
    • जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया
    ताजा ख़बरें

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    admin By adminAugust 22, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। मालथौन क्षेत्र में जो काम कांग्रेस के 60 सालों में नहीं हुए वे पिछले 12 साल में हो गए हैं। इस साल से उल्दन बांध परियोजना का लाभ गांवों, खेतों में सिंचाई और हर घर में नल योजना के द्वारा हर परिवार को मिलना शुरू हो जाएगा। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय देवपुरा में नवीन ग्राम पंचायत भवन सहित 55.68 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 8.42 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधन करते हुए व्यक्त किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मात्र 12 साल में हमने अपने क्षेत्र की जितनी प्रमुख सड़कें थी, वो हमने सारी की सारी प्रमुख सड़कें बना दी। इस क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन नहीं था, 60 साल तक कभी सिंचाई के लिए कोई काम नहीं हुआ। आपने विधायक चुना, हमने एक नहीं हमने तीन सिंचाई योजनाएं मंजूर कराईं। तीन सिंचाई, उल्दन बांध, बीना बांध, हनोता बांध तीन-तीन बांध बनवाए। ये तीनों 2016 में हमने मंजूर कराए थे। जिस उल्दन बांध से आपके गांव में ‘घर घर नल योजना’ से पीने का शुद्ध जल मिलना है उस उल्दन बांध के गेट बंद हो गए और जल्दी ही आपको 24 घंटे शुद्ध पानी मिलना शुरू हो जाएगा। आज जो टंकी भरी जा रही है यहां वो 75,000 लीटर की टंकी है।देवपुरा, कन्नाखेड़ी, बमोरी लाल इन तीन गांवों को इस टंकी से पानी जाएगा और इसकी 7160 मीटर पाइप की लंबाई है। टंकी की लागत है लगभग 3 करोड़ 55 लाख है।
    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले जिस गांव में जाओ तो लोग एक ही मांग करते थे कि ये हैंडपंप लगवा दो, कुआं गहरा करवा दो पीने की समस्या है। हमारी बहनें एक एक आधा आधा किलोमीटर से सिर पे रख के पानी लाती थी। अब सबके घर में 24 घंटे नल चलेंगे और नल में ऐसा पानी आएगा मिनरल बाटल जैसा शुद्ध होता है। पानी गंदा होने से बीमारियां होती थीं उनसे भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपके खेतों में 24 घंटे किसानों के लिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा। 24 घंटे पानी मिलेगा और इसमें कन्नाखेड़ी में 182.17 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। देवपुरा बिजली की समस्या थी, हमने नया सब स्टेशन बनाया के यहाँ पर। उन्होंने कहा कि इस गांव में तीन से चार नए ट्रांसफार्मर रखवाए हैं। जितनी केपेसिटी के ट्रांसफर की जहां जरूरत थी वहां वैसे ही रखवाए हैं। आदिवासी मोहल्ला में रखवाया गया है ताकि बिजली की व्यवस्था ठीक की जा सके।
    उन्होंने बताया कि मालथौन का कॉलेज बनवाया , कालेज बिल्डिंग सहित बनवाया और अभी 1700 बच्चे इस कॉलेज में पढ़ रहे हैं। मालथौन में एसडीएम कार्यालय नहीं था, आपका एसडीएम के यहाँ कोई केस है तो आपको खुरई जाना पड़ता था, हमने एसडीएम कार्यालय मालथोन में करवा दिए। मालथोन के अंदर अदालत नहीं थी आज मालथोन में न्यायालय की 9 करोड़ की बिल्डिंग बनी। मालथोन में मंडी नहीं थी, हमने उसको मंडी किया और मंडी करने के बाद उसको 15 एकड़ जगह तय कर की और उसको पूरी मंडी करा दिया। यहां खाद का यहाँ पर डबललाक सिस्टम नहीं था। हमने मालथौन के अंदर खाद का डबल लाक सिस्टम किया।
    पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने लोकार्पण के पूर्व 37.50 लाख की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला नगर परिषद अध्यक्ष, बलवीर सिंह राजपूत उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, रामकुमार बघेल, पुष्पेंद्र परिहार, गोविंद सिंह खिरिया, अरविंद लोधी मंडल अध्यक्ष, रावराजा राजपूत, आशीष पटेरिया, श्रीमती सुखवती जाहर सेन सरपंच, वीर सिंह पतिखेड़ा, लल्लू राजा सरपंच कुआंखेड़ा, कोमल यादव बरोदिया, ताहर सिंह, बलराम सिंह, सुल्तान सिंह देवपुरा, दरयाव अहिरवार, भीकम यादव, बबलू आदिवासी, वीर सिंह यादव, चितर सिंह मंडल अध्यक्ष, शिवराज सिंह कन्नाखेडी, गोलू राय, जगदीश सिंह लोधी, मोनूराजा नेगुवा, भरत तिवारी, राजकुमार राय, सुरेश अहिरवार रामभरत चचोदिया, राजेंद्र सिंह बघेल, भारत सिंह परसोन, रामकृष्ण सिंह चरोदा, देवेंद्र सिंह बुंदेला, सुखपाल सिंह, आकाश सीपुर सहित ग्राम पंचायत के सभी ग्रामों से आए गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं

    August 22, 2026

    गौर यूथ फोरम ने विवि की बदहाल सड़कों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    August 22, 2026

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    August 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    By adminAugust 22, 20261

    सागर। मालथौन क्षेत्र में जो काम कांग्रेस के 60 सालों में नहीं हुए वे पिछले…

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं

    August 22, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026

    भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर सेवादल परिवार हुआ शामिल

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    August 22, 2026

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं

    August 22, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.