Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधायक ने किया औचक निरीक्षण राशन वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, उपभोक्ताओं से की चर्चा

    August 23, 2026

    संकल्प फाउंडेशन ने झूलेलाल उद्यान में लगाए 30 पौधे ,मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजन करेंगे पौधों की नियमित देखरेख

    August 23, 2026

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक ने किया औचक निरीक्षण राशन वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, उपभोक्ताओं से की चर्चा
    • संकल्प फाउंडेशन ने झूलेलाल उद्यान में लगाए 30 पौधे ,मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजन करेंगे पौधों की नियमित देखरेख
    • उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया
    • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं
    • महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन
    • भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर सेवादल परिवार हुआ शामिल
    • गौर यूथ फोरम ने विवि की बदहाल सड़कों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    • संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » संकल्प फाउंडेशन ने झूलेलाल उद्यान में लगाए 30 पौधे ,मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजन करेंगे पौधों की नियमित देखरेख
    ताजा ख़बरें

    संकल्प फाउंडेशन ने झूलेलाल उद्यान में लगाए 30 पौधे ,मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजन करेंगे पौधों की नियमित देखरेख

    admin By adminAugust 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन ने रविवार को संत कंवरराम वार्ड स्थित श्री झूलेलाल उद्यान में स्थानीय नागरिकों एवं श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार पौधे भी शामिल रहे। उद्यान में लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय सिंधी समाजजनों ने ली।

    इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि संकल्प फाउंडेशन का प्रयास है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाए और इसके साथ ही पौधों के संरक्षण की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। रिशांक तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखरेख कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि श्री झूलेलाल उद्यान में लगाए गए पौधों के संरक्षण में मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजनों का सहयोग इस अभियान को और अधिक सार्थक बनाएगा।
    पार्षद प्रतिनिधि कैलाश हासानी ने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासो कि प्रशंसा करते हुए कहा कि रिशांक तिवारी के नेतृत्व में संकल्प फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वृक्षारोपण कर संकल्प फाउंडेशन न केवल हरियाली बढ़ा रहा है, बल्कि नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि श्री झूलेलाल उद्यान में लगाए गए सभी 30 पौधों की नियमित देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय सिंधी समाजजनों द्वारा निभाई जाएगी।
    कार्यक्रम के दौरान अनिल लालवानी ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होता है, जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि संकल्प फाउंडेशन की इस पहल और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से उद्यान की हरियाली बढ़ेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
    रिशांक तिवारी ने शहरवासियों से संकल्प फाउंडेशन के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि, आप अपने आसपास ऐसे स्थान हमें बताइए, जहां पौधे लगाए जा सकते हैं। हम वहां पहुंचकर आपके साथ मिलकर पौधारोपण करेंगे। शहर को हरा-भरा बनाने के इस संकल्प में जो भी नागरिक हमारे साथ जुड़ना चाहता है, उन सभी का स्वागत है।
    वृक्षारोपण कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि कैलाश हासानी, अनिल लालवानी, सुरेश हश्रेजा, सुशील लेहरवानी, आनंद पंजवानी, जगदीश शर्मा, बंटू सोनवानी, शुभम नामदेव, नमन चौबे, कार्तिक जाटव, हेमांशु साहू, शिवांक तिवारी, चंद्रेश अहिरवार और अभिषेक राजपूत सहित संकल्प फाउंडेशन एवं श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    विधायक ने किया औचक निरीक्षण राशन वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, उपभोक्ताओं से की चर्चा

    August 23, 2026

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    August 22, 2026

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    विधायक ने किया औचक निरीक्षण राशन वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, उपभोक्ताओं से की चर्चा

    By adminAugust 23, 20261

    सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने रविवार को पूर्वयाऊ वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक-1…

    संकल्प फाउंडेशन ने झूलेलाल उद्यान में लगाए 30 पौधे ,मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजन करेंगे पौधों की नियमित देखरेख

    August 23, 2026

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    August 22, 2026

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, विद्यालय में 1 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विधायक ने किया औचक निरीक्षण राशन वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, उपभोक्ताओं से की चर्चा

    August 23, 2026

    संकल्प फाउंडेशन ने झूलेलाल उद्यान में लगाए 30 पौधे ,मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय समाजजन करेंगे पौधों की नियमित देखरेख

    August 23, 2026

    उल्दन बांध परियोजना का लाभ मालथौन क्षेत्र के खेतों और घरों तक इसी साल पहुंचेगा – भूपेन्द्र सिंह ग्राम देवपुरा में नवीन पंचायत भवन सहित 64.10 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया

    August 22, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.