Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा
    • संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
    • जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
    • संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सागर विधानसभा में सामाजिक समरसता अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ
    • समय-सीमा में हल हों राजस्व प्रकरण: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ली आरओ समीक्षा बैठक जनसुनवाई और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • सागर में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री गोविंद राजपूत ने किया ध्वजारोहण, देहदानी परिवार वा अन्य को किया सम्मानित
    • हल्द्वानी की घटना भाजपा की सोच को उजागर करता है- भूपेंद्र सिंह मोहासा जिला ग्रामीण कांग्रेस में निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च
    • एमआईसी की बैठक में नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा
    ताजा ख़बरें

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    admin By adminAugust 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। बरसात के मौसम में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी और उनकी दैनिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए संकल्प फाउंडेशन ने शुक्रवार को पटकुई बारारू स्थित पीएम श्री स्कूल में छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को छतरियां वितरित कीं। संकल्प फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बारिश से बचाव का उपयोगी साधन उपलब्ध कराने के साथ उनके नियमित स्कूल आवागमन को सुविधाजनक बनाना था।

    इसके साथ ही संकल्प फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, स्कूल आने-जाने की दिनचर्या और दैनिक आवश्यकताओं को लेकर संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी टीम के सदस्यों के साथ अपनी पढ़ाई से जुड़े अनुभव साझा किए। वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं तथा बारिश के दौरान उन्हें होने वाली व्यावहारिक परेशानियों के संबंध में जानकारी ली।
    कार्यक्रम के दौरान छतरियां मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। विद्यार्थियों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्कूल आते-जाते समय ये छतरियां उनके लिए उपयोगी साबित होंगी। इस सहयोग के लिए बच्चों और विद्यालय परिवार ने संकल्प फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने बताया कि हमारा संकल्प फाउंडेशन प्रत्येक सेवा कार्य को समय, स्थान और लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार, लोगों की मदद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में छतरी विद्यार्थियों के लिए केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि रोजाना स्कूल आने-जाने से जुड़ी एक आवश्यक सुविधा है और बच्चों की इसी जरूरत को समझते हुए फाउंडेशन ने पीएम श्री स्कूल में छतरियां वितरित करने का निर्णय लिया।
    उन्होंने कहा कि, संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसा सहयोग उपलब्ध कराना है, जो लोगों के दैनिक जीवन में सीधे उपयोगी हो। उन्होंने बताया कि बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय पहुंचना, मौसम की कठिनाइयों से सुरक्षित रहना और बिना किसी असुविधा के अपनी पढ़ाई जारी रखना बेहद महत्वपूर्ण विषय है। रिशांक तिवारी ने कहा कि बच्चों की जरूरतों को समझने के लिए उनसे और उनके शिक्षकों से सीधा संवाद जरूरी है क्योंकि इसी संवाद से यह पता चलता है कि किस समय किस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संकल्प फाउंडेशन भी इसी कार्यप्रणाली के साथ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े क्षेत्रों में जनहितकारी गतिविधियां संचालित कर रहा है।
    कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों से कहा गया कि वे पढ़ाई अथवा दैनिक जीवन से जुड़ी किसी भी समस्या को अपने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ साझा करें, ताकि समय रहते उसके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।
    कार्यक्रम में पीएम श्री स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र पांडे, शिक्षिकाएं भारती तिवारी एवं संगीता खरे तथा संकल्प फाउंडेशन के सदस्य नीरज करोसिया, निष्कर्ष दुबे, कार्तिक जाटव, कमलेश नन्नू जाटव, शिवांक तिवारी, शुभम गौतम और अभिषेक राजपूत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सागर विधानसभा में सामाजिक समरसता अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    By adminAugust 21, 20261

    सागर। बरसात के मौसम में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी और उनकी…

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सागर विधानसभा में सामाजिक समरसता अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.