सागर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली-बाघराज के नवीन भवन का लोकार्पण विधायक शैलेंद्र जैन ने किया । लगभग 1.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस नवीन भवन में भूतल एवं प्रथम तल सहित कुल 7 कक्षों का निर्माण किया गया है। नवीन भवन के लोकार्पण अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षकगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जब भी वे इस विद्यालय में आए हैं, उन्हें यहां से अत्यंत आत्मीयता प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गौतम एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना की।
विधायक श्री जैन ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि और स्वीकृत की गई है। इस राशि से विद्यालय में 6 अतिरिक्त कक्ष, एक प्राचार्य कक्ष एवं कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र का महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित बावड़ी के ऊपर जाल एवं बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में बेहतर खेल मैदान एवं बास्केटबॉल कोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए। विधायक ने नवीन भवन में एक सप्ताह के भीतर फर्नीचर उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए संगीत शिक्षक की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
श्री जैन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आपको संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा काम है और शत-प्रतिशत परिणाम देना आपका काम है।” उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक भारत के भाग्य विधाता हैं। वे केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि राष्ट्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रकाश चौबे, श्री कैलाश चौरसिया, श्री पुरुषोत्तम चौरसिया, नितिन बंटी शर्मा, मनोज चौरसिया, विनय मिश्रा, भगत सिंह, अंकुश चौरसिया, ईई बी.एस. वर्मा सहित विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती संध्या गौतम सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिवानी दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती संध्या गौतम ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती गायत्री कोरी, सीमा चतुर्वेदी, रेखा गुप्ता, चंद्रकांता श्रीवास्तव, विमल रोहित, प्रतिमा खरे, विनीत शर्मा, निधि गुप्ता, शोभना श्रीवास्तव, संजना वर्मा, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, समीक्षा चौबे, मंजू शुक्ला, अंशिका शर्मा, शिवानी दुबे, राजकुमारी खटीक, नमिता खरे, सीमा जैन, सुनीता राजपूत, अल्पना तिवारी, रूपनारायण रैकवार, चंद्रभान सिंह लोधी, संजय शुक्ला, पुष्पलता ठाकुर, प्रभुदयाल वर्मा, मनीष कुमार कटारे, प्रेम नारायण रैकवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।