Author: admin

सागर । आयुक्त राजकुमार खत्री ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, नालियों की साफ-सफाई तथा जनसहभागिता से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सिविल लाइन वार्ड में सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर निगमायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारी सुजीत को सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के सफाई दरोगा को कारण बताओ…

Read More

सागर । शहर के संतकंवरराम वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट रिशांक तिवारी तथा वार्ड पार्षद श्रीमती रोमा कैलाश हसानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूमिपूजन के अवसर पर स्थानीय नागरिकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य निरंतर जारी हैं और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता…

Read More

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को शुक्रवारी एवं शनीचरी वार्ड में स्वच्छता पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वच्छ शहर का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है। सभी उपस्थित नागरिकों को…

Read More

सागर । नगर निगम परिषद का विशेष सम्मिलन निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार की अध्यक्षता में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री की उपस्थिति में आयोजित किया गया। नारी वंदन अधिनियम के पक्ष में संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी दिलाने का मजबूत संकल्प है।हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता का परिचय…

Read More

सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभाकक्ष में आयोजित “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” में नगर निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं महिला पार्षदों ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 16 अप्रैल से लोकसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी। उन्होंने इसे महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और लोकतांत्रिक अधिकारों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 10 अप्रैल से 25…

Read More

सागर । सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने हेतु प्रत्येक सागरवासी की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखकर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने और सफाई मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा व सम्मान का उद्देश्य लेकर नगर पालिक निगम सागर द्वारा स्वच्छता स्वाभिमान अभियान 2026 के तहत विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट रिशांक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण के साथ हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर भी रैली में शामिल हुए। महापौर…

Read More

सागर।स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, दीवारों एवं विद्युत पोल पर अवैध रूप से पोस्टर और पंपलेट चिपकाकर शहर की सुंदरता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।

Read More

सागर । भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मंडल बैठकों में युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल केवल एक स्थापना दिवस नहीं है, बल्कि यह उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और संकल्प का स्मरण दिवस है, जिन्होंने विचार को जीवन का ध्येय बनाकर संगठन को शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी प्रचार माध्यम, टीवी स्क्रीन या सोशल मीडिया के सहारे खड़ी नहीं हुई, बल्कि यह पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की वर्षों की तपस्या, जमीन पर किए गए निरंतर परिश्रम और राष्ट्रहित के संकल्प के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक…

Read More

सागर । छत्तीशगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजित जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी को उम्र कैद की सजा सुनाई है. हाईकोर्ट ने यह सजा जग्गी हत्याकांड के मामले में सुनाई है. हाईकोर्ट ने उन्हें 7 दिनों के भीतर सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं. वहीं इस मामले में अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने यह फैसला सुनाया है. बता दें 4 जून 2003 को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की हत्या हुई थी, जिसने उस समय प्रदेश की…

Read More

सागर । स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर शहर को प्रथम स्थान पर लाने हेतु निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री के नेतृत्व में विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनजागृति लाने और शहर को सब ओर से स्वच्छ सुंदर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। शुक्रवार को निगमायुक्त श्री खत्री निगम अमले के साथ सुबह सुबह शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे। उन्होंने सिविल लाइन, पीलीकोठी, दीनदयाल चौक, बस स्टैंड, तीन मढ़िया, परकोटा तीनबत्ती होते हुए राधा तिराहा से भगवानगंज और खुरई रोड का निरीक्षण किया।…

Read More