
निगमायुक्त के इस सख्त रवैये का सकारात्मक प्रभाव अब शहर में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पहले जहां विभिन्न संस्थान एवं कोचिंग सेंटर प्रचार-प्रसार के लिए बिना अनुमति के पोस्टर-पंपलेट लगाते थे, वहीं अब वे स्वयं आगे आकर उन्हें हटाने की पहल कर रहे हैं। यह बदलाव न केवल प्रशासन की सख्ती का परिणाम है, बल्कि स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है।
इसी क्रम में शहर के एक प्रमुख संस्थान, अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पूरे शहर में लगाए गए अपने पोस्टर और पंपलेट हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। संस्थान के मैनेजर रोहित दीक्षित द्वारा लिखित माफीनामा प्रस्तुत कर भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन भी दिया गया है। यह कदम अन्य संस्थानों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि वे नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करें।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में नागरिकों कीसहभागिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। निगमायुक्त ने शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर या पंपलेट न चिपकाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल शहर की छवि को खराब करती हैं, बल्कि कानूनन अपराध भी हैं।
निगमायुक्त श्री खत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था शहर की स्वच्छता को प्रभावित करते हुए पोस्टर-पंपलेट लगाते पाए गए, तो उनके विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था या व्यक्ति की होगी।
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान का उद्देश्य सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
Trending
- पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान
- खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति
- रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर
- मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित,मंडी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा पत्र
- पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
- श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
- बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
