Author: admin

सागर । शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र शिवाजी नगर वार्ड में विगत 3 वर्षो से बारिस के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाने से इस क्षेत्र के रहवासी बहुत ज्यादा परेशान होते थे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने इस जलभराव की समस्या के स्थाई निदान हेतु पक्का नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया। गुरुवार को शिवाजी नगर वार्ड स्थित द्वारका बिहार चौराहा के पास जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बनाए जा रहे नाला निर्माण कार्य का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम आई सी सदस्यों,पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने…

Read More

सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वारा तैयारियां की जा रही हैं, इसी तारतम्य में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सभी वार्डों के सफाई दरोगाओं को निर्देश दिए हैं कि घरों के पीछे स्थित बेक लाइन या संकीर्ण गलियो में गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और यदि कोई नागरिक इन स्थानों पर कचरा फेंकते या गंदगी करते हुए पाया जाता है ,तो उसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाए निगम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि बेक लाइन या संकीर्ण गलियों की नियमित सफाई प्राथमिकता के…

Read More

सागर । मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल में 24 घंटे का सत्याग्रह एवं उपवास आंदोलन जवाहर भवन,रोशनपुरा पर आयोजित किया गया। आयोजन प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव द्वारा किया गया। सत्याग्रह में प्रदेश प्रभारी प्रेम नारायण मिश्रा,यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी,महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया,किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के साथ सागर जिला सेवादल के प्रभारी शिवकुमार नीखरा, मुशताक खान सेवादल परिवार से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,प्रदेश महासचिव विजय साहू,प्रीतम यादव,लल्ला यादव,परख शुक्ला,अंकुर यादव,मुकेश ठाकुर,मुकेश यादव अब्बू दुबे प्रहलाद पटेल प्रदीप यादव अनुराग नामदेव आदि ने सागर से भोपाल पहुंच…

Read More

सागर। भगवान श्री राम जी नारी सम्मान के लिए रावण से लड़े और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी सम्मान के लिए कांग्रेस से लड़ रहे हैं। श्रीराम कथा लोक जीवन की कथा है। जब तक राम की कथा जीवित है, भारतीय संस्कृति अमर रहेगी। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित श्री राम कथा एवं 21 कुंडात्मक श्री शतचंडी महायज्ञ आयोजन में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच अपने संबोधन में कही। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि लोकभाषा में कथा करने वाले विपिन बिहारी जी हैं, इसलिए बुंदेलखंड में उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक है।…

Read More

सागर । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण हेतु दृष्टि योजना के अंतर्गत “पंख” कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्कृष्ट संगठनों के अनुभवों और कार्यपद्धति के विस्तार के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय में स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की, जबकि संचालन जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी के निर्देशन में संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने-अपने कार्यों और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने…

Read More

सागर/ क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर संभाग, डॉ. नीरज दुबे ने शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर के नवीन भवन (साइंस ब्लॉक) का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से महाविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. आर.के. गोस्वामी एवं डॉ. भावना यादव भी अतिरिक्त संचालक के साथ उपस्थित थे। महाविद्यालय के संचालन में व्याप्त भारी अव्यवस्थाओं और अनुशासनहीनता को देख अतिरिक्त संचालक ने कड़ा रोष व्यक्त किया और मौके पर ही महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाली स्थिति गृह विज्ञान विभाग में…

Read More

सागर । महापौर श्रीमती संगीता तिवारी के निर्देशानुसार नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के अंतर्गत भगवान गंज वार्ड में 14 वां शिविर सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि कई आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सुशील…

Read More

सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कार्यों एवं विकास गतिविधियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वर्णी कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित सफाई दरोगा रंजीत साहू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कचरे के ढेर या गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन…

Read More

सागर । कमरदर्द और साइटिका के लिए कुछ साल पहले नागपुर में सर्जरी करवा कर लौटे एक बुजुर्ग कामता प्रसाद यादव ,जिनकी उम्र पैंसठ वर्ष थी , जब उनको कमरदर्द और नितंब में जकड़न को लाभ नहीं मिला तो उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया एवं पेन क्लिनिक विभाग में सम्पर्क किया. पिछले तीन साल से हर साल उन्हें एक इंजेक्शन रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले हिस्से में ,सी आर्म मशीन में देखकर लगाया जाता है और वो तकरीबन एक से डेढ़ साल के लिए दर्द से मुक्त हो जाते है.ताजा ताजा लगे कोडल ऐपिड्यूरल इंजेक्शन नाम के इंजेक्शन…

Read More

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम अतिक्रमण टीम द्वारा मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने कटरा बाजार क्षेत्र में सड़कों एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे रखी गई सामग्री को हटाते हुए तीन टेबल एवं एक हाथठेला जप्त किया गया तथा साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई…

Read More